Get App

Sammaan Capital के शेयरों में 12% का तगड़ा उछाल, RBI की एक मंजूरी पर शुरू हुई ताबड़तोड़ खरीदारी

Sammaan Capital Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी रौनक रही और सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी 50 (Nifty50) दो-दो फीसदी से अधिक उछल पड़े। खरीदारी के इस माहौल में सम्मान कैपिटल के शेयरों को आरबीआई की एक मंजूरी से सपोर्ट मिला तो यह रॉकेट की स्पीड से उछल पड़ा। जानिए आरबीआई ने क्या मंजूरी दी है जो शेयर चमक उठे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:12 PM
Sammaan Capital के शेयरों में 12% का तगड़ा उछाल, RBI की एक मंजूरी पर शुरू हुई ताबड़तोड़ खरीदारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सहायक कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी (Avenir Investment RSC) को दिग्गज एनबीएफसी Sammaan Capital में 66.65% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

Sammaan Capital Share Price: सम्मान कैपिटल (पूर्व नाम इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस) के शेयरों को केंद्रीय बैंक RBI की एक बड़ी मंजूरी ने रॉकेट बना दिया। चौतरफा खरीदारी के माहौल में आरबीआई की मंजूरी से इसके शेयरों को दोहरा सपोर्ट मिला और यह फटाक से 12% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 6.21% की बढ़त के साथ ₹147.00 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.21% चढ़कर ₹155.30 तक पहुंच गया था। मार्केट के माहौल की बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इंट्रा-डे में 2-2% से अधिक उछल पड़े।

RBI की किस मंजूरी से Sammaan Capital के शेयर बने रॉकेट?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) की सहायक कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी (Avenir Investment RSC) को दिग्गज एनबीएफसी सम्मान कैपिटल में 66.65% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसके अलावा आरबीआई आईएचसी की तरफ से यानी नॉमिनेटेड एल्विन दिनेश क्रास्टा (Alwyn Dinesh Crasta) को कंपनी के बोर्ड में अधिकतम पांच वर्षों की अवधि के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है। सम्मान कैपिटल ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि एवेनिर एक प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹8,850 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है। इस अलॉटमेंट के बाद एवेनिर के पास कंपनी में करीब 41.23% हिस्सेदारी हो सकती है, जो प्रिफरेंशियल इश्यू और ओपन ऑफर के बाद बढ़कर 63.36% हो सकती है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें