Samvardhana Motherson share price:अच्छे नतीजों के बाद 4% भागा शेयर, कंपनी के मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

Samvardhana Motherson share price: कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि तिमाही और सालाना आधार पर कॉपर के दाम बढ़े हैं। कॉपर दाम 44% सालाना और तिमाही आधार पर 18% बढ़े हैं। सभी बड़ी करेंसी के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है। Q4 में नेट डेट 11,993 करोड़ रुपए से घटकर 9,811 करोड़ रुपए पर रहा है। FY26 में कंज्यूमर बिजनेस में EBITDA पॉजिटिव रहा है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
Samvardhana Motherson share price: मैनेजमेंट का कहना है कि शॉर्ट टर्म के लिए कंपनी के कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी का आगे कर्ज घटाने पर जोर रहेगा। कंपनी का कैशफ्लो काफी मजबूत है

Samvardhana Motherson share price :चौथी तिमाही में सम्वर्धन मदरसन के नतीजे अच्छे रहे है। इसके चलते आज यह शेयर जोश में दिख रहा है। फिलहाल 1.30 बजे के आसपास यह शेयर 4.93 रुपए यानी 3.73% फीसदी की तेजी के साथ 137 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 138.40 रुपए है। कंपनी को चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी की आय 17 फीसदी और मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है। EBITDA ग्रोथ 44 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन भी 2 फीसदी बढ़कर 11 फीसदी हो गए हैं। Q4 में मॉड्युल्स और पॉलिमर छोड़ सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही है। Q4 में कंपनी ने 2000 करोड़ रुपए कर्ज कम किया है।

नतीजों पर कंपनी का मैनेजमेंट

नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करने के लिए आज सीएनबीसी -आवाज के साथ जुड़े कंपनी के प्रेसिडेंट और होलटाइम डायरेक्टर पंकज मित्तल और ग्रुप CFO गंधर्व टोंगिया। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि तिमाही और सालाना आधार पर कॉपर के दाम बढ़े हैं। कॉपर दाम 44% सालाना और तिमाही आधार पर 18% बढ़े हैं। सभी बड़ी करेंसी के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है। Q4 में नेट डेट 11,993 करोड़ रुपए से घटकर 9,811 करोड़ रुपए पर रहा है। FY26 में कंज्यूमर बिजनेस में EBITDA पॉजिटिव रहा है। मजबूत ऑर्डर बुक से बिजनेस मोमेंटम शानदार रहेगा।


मैनेजमेंट ने आगे कहा कि कंपनी के लिए Q4 और साल ऐतिहासिक रहा। FY26 में 1.26 लाख करोड़ रुपए का कारोबार देखने को मिला है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और एयरोस्पेस में मजबूत ग्रोथ रही है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक में 7.5% की ग्रोथ रही है। एयरोस्पेस में भी 40% की मजबूत ग्रोथ रही है। पिछले साल के अधिग्रहण का भी फायदा मिला है। वायरिंग हार्नेस और अन्य बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ऑटोमेशन और लीवरेज से मुनाफे को सपोर्ट मिला है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन का नहीं होगा ज्यादा असर

कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन का ज्यादा असर नहीं होगा। कंपनी का नए अधिग्रहण पर लगातार फोकस बना हुआ है। इमर्जिंग देशों में मजबूत ग्रोथ बरकरार रहेगी। कॉपर के दाम बढ़ने से प्रोडक्ट की लागत बढ़ी है। लागत बढ़ने का कस्टमर को पास ऑन किया है। आगे भी लागत बढ़ने पर कॉस्ट पास ऑन करेंगे।

धीरे-धीरे बढ़ रहा नॉन-ऑटो बिजनेस का योगदान

मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी की कमाई में नॉन-ऑटो बिजनेस का योगदान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और एयरोस्पेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। FY27 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक की बड़ी यूनिट शुरू होगी। प्लांट शुरू होने से टॉपलाइन में फायदा होगा। एयरोस्पेस में 2 नई यूनिट इस साल शुरू होगी। Yutaka Giken और Nexans का अधिग्रहण जल्द पूरा होगा। दोनों कंपनियों का मदरसन में Q2 में मर्जर होगा। Yutaka Giken और Nexans के अधिग्रहण से EPS में बढ़ोतरी होगी।

शॉर्ट टर्म के लिए कर्ज में हो सकती है बढ़ोतरी

मैनेजमेंट का कहना है कि शॉर्ट टर्म के लिए कंपनी के कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी का आगे कर्ज घटाने पर जोर रहेगा। कंपनी का कैशफ्लो काफी मजबूत है। FY26 में 6000 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया गया था। FY27 में FY26 के स्तर पर कैपेक्स रहेगा। अच्छी डील मिलने पर मर्जर और अधिग्रहण करेंगे।

RBI Policy : RBI रुपये को स्थिर करने के लिए कई उपायों पर कर रहा विचार, ब्याज दरों में भी हो सकती है बढ़ोतरी

स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने इस स्टॉक को आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 173 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, जेफरीज ने 160 रुपए के टारगेट के साथ BUY रेटिंग दी है। CLSA का कहना है कि Q4 EBITDA मार्जिन 11% पर रहा है। यह आंकड़ा अनुमान से ज्यादा रहा है। रेवेन्यू में सालाना आधार पर 17 फीसदी की ग्रोथ रही है। कंपनी को एयरोस्पेस,कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस से सपोर्ट मिला है।

जेफरीज का कहना है कि FY26-28 में शेयर के EPS में सालाना 26% की ग्रोथ संभव है। Q4 EBITDA में सालाना आधार पर 43% की बढ़ोतरी अनुमान से 19% ज्यादा

है। महंगे कच्चे माल से H1FY27 में मार्जिन पर दबाव संभव है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।