सम्वत 2080 : Nuvama के शिव सहगल ने 3 एसेट क्लास को अट्रैक्टिव बताया, कहा-गोल्ड का नया युग शुरू हो सकता है

नुवामा कैपिटल मार्केट्स के प्रेसिडेंट शिव सहगल को इनवेस्टमेंट की दुनिया का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। खास बात यह है कि वह कुछ मुट्ठीभर एक्सपर्ट्स में शामिल हैं जिनका पिछले सम्वत से ही न्यू एज कंपनियों को लेकर पॉजिटिव आउटलुक रहा है। उनका भरोसा न्यू एज कंपनियों पर कायम है

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
शिव सहगल ने कहा कि फिलहाल स्मॉल और मिडक-कैप स्टॉक्स (SMID) काफी महंगे दिख रहे हैं। घरेलू निवेश के अलावा इन स्टॉक्स की वैल्यूएशन पर अर्निंग्स साइकिल का बड़ा असर पड़ता है। अभी अर्निंग्स की अच्छी ग्रोथ की वजह इनपुट्स की कीमतों में नरमी है। इससे कंपनियों का मार्जिन बढ़ा है।

क्या आप जानना चाहते हैं कि सम्वत 2080 (Samvat 2080) में इनवेस्टमेंट को लेकर किस तरह की स्ट्रेटेजी सही होगी? अगर हां तो नुवामा कैपिटल मार्केट्स (Nuvama Capital Markets) के प्रेसिडेंट शिव सहगल की सलाह आपके काम आ सकती है। नए सम्वत की शुरुआत से पहले मनीकंट्रोल ने सहगल से स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट के बारे में खुलकर बात की। इसका मकसद नए सम्वत को लकर स्टॉक मार्केट की संभवानाओं को समझना था। सहगल ने बताया कि उनकी प्रायरिटी लिस्ट में लार्जकैप स्टॉक्स, बॉन्ड्स और गोल्ड शामिल हैं। उन्हें इन तीनों में काफी उम्मीद दिख रही है। सोने के बारे में उनका मानना है कि सम्वत 2080 इस बहुमूल्य धातु के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है। सहगल को इनवेस्टमेंट की दुनिया का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। खास बात यह है कि वह कुछ मुट्ठीभर एक्सपर्ट्स में शामिल हैं जिनका पिछले सम्वत से ही न्यू एज कंपनियों को लेकर पॉजिटिव आउटलुक रहा है। उनका भरोसा न्यू एज कंपनियों पर कायम है।

निवेश में दिख सकता है उतार-चढ़ाव

सम्वत 2080 में विदेशी निवेशकों के रुख के बारे में पूछने पर सहगल ने कहा कि कुल मिलाकर नए सम्वत में अच्छा निवेश देखने को मिलेगा। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में उछाल सेपहले से शेयरों की जगह बॉन्ड्स में दिलचस्पी बढ़ रही है। हालांकि, नए सम्वत में घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से काफी ज्यादा निवेश देखने को मिलेगा। विदेशी निवेशकों के निवेश के लिहाज से सम्वत 2079 काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा।


यह भी पढ़ें : Warren Buffett पर बड़ा खुलासा, अपने ही बनाए नियमों के खिलाफ बेचे-खरीदे शेयर

मिडकैप-स्मॉलकैप फंड्स में बढ़ रहा निवेश

क्या सम्वत 2080 में भी मिडकैप स्टॉक्स इनवेस्टर्स को मालामाल कर सकते हैं? सहगल ने इसके जवाब में कहा कि फिलहाल स्मॉल और मिड-कैप स्टॉक्स (SMID) काफी महंगे दिख रहे हैं। घरेलू निवेश के अलावा इन स्टॉक्स की वैल्यूएशन पर अर्निंग्स साइकिल का बड़ा असर पड़ता है। अभी अर्निंग्स की अच्छी ग्रोथ की वजह इनपुट्स की कीमतों में नरमी है। इससे कंपनियों का मार्जिन बढ़ा है। आगे इस स्थिति के जारी रहने की कम उम्मीद है। ऐसे में मिडकैप स्टॉक्स की वैल्यूएशन को लेकर रिस्क हो सकता है। हालांकि, नए SMID फंडों में अच्छा निवेश हो रहा है। इसके अलावा मिडकैप सेक्टर में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिख रही है। इसलिए वैल्यूएशंस हाई लेवल पर बनी रह सकती हैं।

वेल्थ क्रिएशन में कंजरवेटिव एप्रोच जरूरी

उन्होंने कहा कि सम्वत 2080 अच्छा रहेगा या खराब, यह कई बातों पर निर्भर करेगा। मेरा मानना है कि नया सम्वत लार्जकैप स्टॉक्स के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, मिडकैप में कंसॉलिडेशन जारी रहने के बावजूद मेरा मानना है कि इस सेक्टर का आउटलुक बुलिश बना रहेगा। हालांकि, इनवेस्टर्स को सम्वत 2080 में वेल्थ क्रिएशन के मामले में कंजरवेटिव एप्रोच रखने की जरूरत है। लार्जकैप स्टॉक्स, बॉन्ड्स और गोल्ड में अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। मुश्किल दौर में गोल्ड की चमेका हमेशा बढ़ जाती है। खासकर जब अमेरिकी डॉलर की चमक फीकी पड़ती है तब गोल्ड की चमक बढ़ जाती है। इसलिए सम्वत 2080 सोने के लिए नए युग की शुरुआत हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।