Get App

32% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सनातन टेक्सटाइल्स का शेयर, अब आगे क्या करें निवेशक?

Sanathan Textiles IPO Listings: सनातन टेक्सटाइल्स के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 32 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 422 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 31.56 फीसदी अधिक है। सनातन टेक्सटाइल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 321 रुपये के भाव पर आया था।

Vikrant singhअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 10:38 AM
32% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सनातन टेक्सटाइल्स का शेयर, अब आगे क्या करें निवेशक?
Sanathan Textiles ipo Listing: सनातन टेक्सटाइल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 321 रुपये के भाव पर आया था।

Sanathan Textiles IPO Listings: सनातन टेक्सटाइल्स के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 32 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 422 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 31.56 फीसदी अधिक है। सनातन टेक्सटाइल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 321 रुपये के भाव पर आया था।

सनातन टेक्सटाइल्स का IPO को 19-23 दिसंबर के दौरान बोली के लिए खुला था। इसे कुल 35.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और इसे सभी कैटेगरी के निवेशकों के जरिये जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने आवंटित कोटे के मुकाबले 75.62 गुना खरीदारी की, जबकि इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल कोटे और रिटेल इनवेस्टर्स के बीच शेयरों की परफॉर्मेंस के बाद उनकी खरीद सुनिश्चित की है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल कोटे और रिटेल इनवेस्टर्स को क्रमशः 42.21 गुना और 8.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

लिस्टिंग के बाद अब क्या करें निवेशक?

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे ने सलाह दी कि कंजर्वेटिव अलॉटेड इनवेस्टर प्रॉफिट बुक करने के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा, "लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स को बाजारों में शॉर्ट टर्म वौलेटिलिटी और रिस्क के बावजूद इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने पर विचार करना चाहिए। नॉन-अलॉटेड इनवेस्टर्स को हम लिस्टिंग के बाद प्रॉफिट बुकिंग के चलते गिरावट होने पर शेयर एक्यूमलेट करने की सलाह देते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें