IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज दोपहर के दौरान किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि इतनी बड़ी तेजी के बाद थोड़ी मुनाफा वसूली होना जायज है। वैसे भी आज कल करेक्शन या मुनाफा वसूली इंट्राडे ही नजर आती है। हमें ध्यान रखना चाहिए बाजार में हर चीज नहीं बढ़ेगी इसलिए पहले भी आप से कहा था मेटल और आईटी से मुनाफा वसूली करें। बाजार में फिलहाल अच्छे स्टॉक में निवेशित रहना चाहिए। बाजार में आया हुआ करेक्शन चिंता की बात नहीं है।
भसीन ने आगे कहा कि मार्केट इस समय फुल्ली प्राइस्ड है लिहाजा कुछ स्टॉक बाय करें तो कुछ में सेलिंग करें। आपको रोजाना न्यू हाई बनते नहीं दिखाई देंगे। सेंसेक्स में 60000 और निफ्टी में 18000 की ऊंचाई रोज-रोज नहीं देखने को मिलेगी। इसके लिहाज से बाजार में contrarian बनने का समय है। ऑटो, मिडकैप बैंक्स और फार्मा में में निवेश करें। बैंकिंग स्टॉक्स बहुत अच्छा परफॉर्म करते नजर आयेंगे।
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Ashok leyland में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अब ऑटो स्टॉक्स अच्छा करेंगे ये स्टॉक इस लेवल पर बहुत आकर्षक लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 126.75 से 127 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 133 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 124 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Buy Federal bank @ 80.75/81, Stop 78.25, Target 88
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Federal bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसके रिजल्ट काफी अच्छे आयेंगे। इस स्टॉक को 80.75 से 81 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 88 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 78.25 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Buy Auro Pharmaceuticals @ 716/718, Stop 704, target 745
तीसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Auro Pharmaceuticals में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये दिग्गज फार्मा स्टॉक इस स्तर पर खरीदने का मौका नहीं चूकना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 716 से 718 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 745 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 704 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )