Sanofi Share Price: ₹117 के डिविडेंड पर चहके शेयर, ढहते मार्केट में भी 6% का तगड़ा उछाल

Sanofi India Share Price: वैश्विक मार्केट में गिरावट के बीच घरेलू मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम से गिर गए। हालांकि इस भारी बिकवाली के माहौल में भी 117 रुपये के डिविडेंड के ऐलान ने फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सनोफी इंडिया के शेयरों को थाम लिया। चेक करें कंपनी के नतीजे कैसे रहे?

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 3:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर Sanofi India का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 31% बढ़कर ₹91.3 करोड़ और रेवेन्यू 9.7% उछलकर ₹514.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Sanofi India Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सनोफी इंडिया के शेयरों ने आज मार्केट के विपरीत रास्ता पकड़ा। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़ फीसदी से अधिक फिसले हैं तो दूसरी तरफ सनोफी इंडिया के शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए। शेयरों में यह तेजी दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे और 117 रुपये के फाइनल डिविडेंड पर आई है। इंट्रा-डे में यह 6.42 फीसदी के उछाल के साथ 5317.75 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि मुनाफावसूली के चलते  दिन के आखिरी में इसके शेयर बीएसई पर 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 4994.95 रुपये पर बंद हुए हैं।

Sanofi India के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सनोफी इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 31% बढ़कर ₹91.3 करोड़ और रेवेन्यू 9.7% उछलकर ₹514.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 18.8% उछलकर ₹118.3 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2% से सुधरकर 23% पर पहुंच गया। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 (जनवरी-दिसंबर 2024) के लिए 117 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है जिस पर अभी आने वाले एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) में शेयरधारकों की मंजूरी लेनी है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सनोफी इंडिया के शेयर पिछले साल 6 सितंबर 2024 को 7593.60 रुपये पर थे जो इसके लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से 5 ही महीने में यह 45 फीसदी से अधिक फिसलकर 17 फरवरी 2025 को 4145.90 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 22 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 33 फीसदी डाउनसाइड है।

Multibagger Stocks: 9 महीने में 1438% रिटर्न, ढहते मार्केट में भी बोनस के ऐलान पर अपर सर्किट, आपके पास है शेयर?

Crypto Crash: स्टॉक मार्केट ही नहीं, क्रिप्टो भी क्रैश, BitCoin आया $80000 के नीचे, रिकॉर्ड हाई से 25% टूटे भाव

Record Fall in 29 Years: 29 साल में पहली बार, स्टॉक मार्केट में ऐसी तबाही, लगातार पांचवे महीने Nifty लाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।