इस सैंटा रैली के 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद, फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी : दिनशॉ ईरानी

दिनशॉ ईरानी की रियल एस्टेट स्टॉक भी अच्छे लग रहे है। ब्याज दरों में नरमी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसका फायदा रियल एस्टेट को मिल सकता है। लेकिन उनका ये भी कहना है कि अब तक रियल एस्टेट में काफी तेजी आ चुकी है। ऐसे में इस सेक्टर में बहुत सेलेक्टिव रहने की जरूरत है। इस सेक्टर में अफोर्डेबल हाउंसिंग की तुलना में लग्जरी सेगमेंट के शेयर ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
दिनशॉ ईरानी ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई अपनी इस बातचीत में आगे कहा कि वे IT सेक्टर से अभी भी दूरी बनाएं हुए हैं।

रिकॉर्ड रैली के बाद बाजार अब 2023 को अलविदा कहने की तैयारी कर रहा है। अब सबकी नजरें 2024 पर हैं। सभी निवेशक नए साल के लिए मजबूत पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। इस काम में आज आपकी मदद करने वाले हैं हेलिओस इंडिया (Helios India) के CEO दिनशॉ ईरानी जो कि इन्वेस्टिंग में करीब 30 वर्षों का अनुभव रखते हैं। दिनशॉ ईरानी 14 साल तक आर्टेमिस एडवाइजर्स (Artemis Advisors) के कार्यकारी निदेशक रहे हैं। ये 2003-04 के दौरान शेयरखान में पोर्टफोलियो मैनेजर रहे। इसके अलावा ये एलायंस कैपिटल (Alliance Capital) में 3 साल तक वाइस प्रेसिडेंट रहे है। इन्होंने Sun F&C MF और लॉएड सिक्योरिटीज में भी काम किया है।

सैंटा रैली 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद

2024 के आउटलुक पर बात करते हुए दिनशॉ ईरानी ने कहा कि ये सैंटा रैली 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है। फेड से रेट कट की उम्मीद से बाजार का जोश बढ़ा है। 2024 में भारत में एफआईआई फ्लो घटने की कोई आशंका नहीं है। भारत को चीन की कमजोरी से आगे फायदा मिलेगा। आगे चुनाव नतीजों से राजनीतिक स्थिरता बढ़ी है। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उनको फाइनेंशियल शेयर पसंद है। उनका मानना है कि फाइनेंशियल की थीम कई साल चलेगी। डिस्क्रिशनरी कंजम्पशन (शौकिया या गैरजरूरी खर्च ) की थीम भी शानदार है। देश में समृद्धि बढ़ने को साथ ही आगे इन शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।


रियल एस्टेट में बहुत सेलेक्टिव रहने की जरूरत

दिनशॉ ईरानी की रियल एस्टेट स्टॉक भी अच्छे लग रहे है। ब्याज दरों में नरमी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसका फायदा रियल एस्टेट को मिल सकता है। लेकिन उनका ये भी कहना है कि अब तक रियल एस्टेट में काफी तेजी आ चुकी है। ऐसे में इस सेक्टर में बहुत सेलेक्टिव रहने की जरूरत है। इस सेक्टर में अफोर्डेबल हाउंसिंग की तुलना में लग्जरी सेगमेंट के शेयर ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं।

छोटे-मझोले शेयरों का वैल्यूएशन महंगा

दिनशॉ ईरानी की राय है कि बाजार के लिए अकेली चिंता की बात छोटे-मझोले शेयरों का महंगा वैल्यूएशन है। ये शेयर अब तक काफी भाग चुके हैं ऐसे में अब इनमें नरमी आ सकती है। ऐसे में अब इनको लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय लार्जकैप ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं।

Multibagger Stocks: मार्केट एक्सपर्ट्स के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव, कुछ ही दिनों में बदल सकती है किस्मत

डिफेंस और रेलवे शेयरों में तेजी की उम्मीद

दिनशॉ ईरानी ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई अपनी इस बातचीत में आगे कहा कि वे IT सेक्टर से अभी भी दूरी बनाएं हुए हैं। डिफेंस और रेलवे स्पेस में उनका निवेश है। दुनिया भर में डिफेंस पर खर्च बढ़ रहा है। भारत डिफेंस में आउटसोर्सिंग बेस बन सकता है। टूरिज्म बढ़ने से रेल शेयरों को फायदा होगा। दिनशॉ ईरानी को ऑटो में सिर्फ कमर्शियल व्हीकल से जुड़ी कंपनियां पसंद हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।