Saregama India का Q4 में मुनाफा 25% बढ़ा, निवेशक गदगद; शेयर ने लगाई 15% की छलांग

Saregama India Share Price: मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 287.44 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान सारेगामा इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 207.07 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 14, 2026 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
Saregama India के शेयरहोल्डर्स 14 मई को जबरदस्त मुनाफे में हैं।

म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और कंटेंट कंपनी सारेगामा इंडिया में 14 मई को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 18.5 प्रतिशत तक चढ़कर 397.05 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 385.30 रुपये पर सेटल हुआ। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद शेयर में शानदार खरीद हुई। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 75.39 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले के मुनाफे 60.13 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत ज्यादा है।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 287.44 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 240.82 करोड़ रुपये था। खर्च 192.21 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 181.81 करोड़ रुपये के थे।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान सारेगामा इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 207.07 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 204.26 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 984.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 1171.36 करोड़ रुपये था।


Saregama India शेयर एक साल में 30 प्रतिशत कमजोर

Saregama India Ltd का मार्केट कैप बढ़कर 7400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 603 रुपये और एडजस्टेड लो 305.65 रुपये है। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.84 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

भारतीय शेयर बाजार में 14 मई को अच्छी तेजी है। सेंसेक्स 789.74 अंकों की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ। दिन में यह 1000 अंकों से ज्यादा उछल गया था। निफ्टी 277 अंकों की बढ़त के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ। IT और टेलिकॉम को छोड़कर निफ्टी के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं।

Zaggle Prepaid Share Price: शेयर में खलबली, मुनाफा बढ़ने के बावजूद 20% टूटा; लगा लोअर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।