Get App

SBI Card Q2 results: सितंबर तिमाही में 33% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल

प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद SBI Card के कुल रेवेन्यू में सालाना 8.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो एक वर्ष पहले के 4,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,421 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयरों में आज 2.91 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 686.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 5:05 PM
SBI Card Q2 results: सितंबर तिमाही में 33% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल
SBI Card Q2 results: एसबीआई कार्ड ने आज 29 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

SBI Card Q2 results: एसबीआई कार्ड ने आज 29 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 32.9 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इस दौरान ₹404.42 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹602.98 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 2.91 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 686.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 65,342 करोड़ रुपये है।

SBI Card के रेवेन्यू में उछाल

प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद SBI Card के कुल रेवेन्यू में सालाना 8.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो एक वर्ष पहले के 4,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,421 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू ग्रोथ मुख्य रूप से ब्याज आय में 20% की वृद्धि के कारण हुई, जो ₹2290 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, फीस और कमीशन इनकम 2% घटकर ₹2131 करोड़ रह गई। फाइनेंस कॉस्ट में सालाना आधार पर 30 फीसदी की वृद्धि हुई और यह ₹788 करोड़ हो गया, जबकि ऑपरेटिंग कॉस्ट में 3% की कमी आई।

एसबीआई कार्ड ने एक बयान में कहा कि क्रेडिट कॉस्ट में वृद्धि ने प्रॉफिटेबिलिटी को प्रभावित किया, इम्पेयरमेंट लॉस और बैड डेट 63% बढ़कर ₹1,212 करोड़ हो गए। इन चुनौतियों के बावजूद, अर्निंग बिफोर क्रेडिट कॉस्ट सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर ₹1757 करोड़ हो गया। रिटर्न ऑन एवरेज एसेट (ROAA) 4.9% से घटकर 2.7% हो गया, और रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी (ROAE) 22.3 फीसदी से घटकर 12.5 फीसदी ​​हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें