SBI ने गोल्ड लोन लेने का आसान किया तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

SBI गोल्ड लोन सबसे कम डॉक्युमेंट पर दे रहा है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 7:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कोविड -19 संकट के बीच गोल्ड लोन (Gold) की मांग मजबूत रही है। SBI गोल्ड लोन 7% से 29% के बीच की ब्याज पर दे रहा है। SBI गोल्ड लोन सबसे कम डॉक्युमेंट पर दे रहा है। यहां सिक्कों के साथ ज्वैलरी गिरवी रखी जा सकती है। मौजूदा हालात में आपात स्थिति में तुरंत पैसा पाने के लिए गोल्ड सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है।

Yes Bank और DCB बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की FD पर दे रहा है इतना ब्याज, जानें डिटेल्स


YONO SBI के माध्यम से लोन लेने के कई फायदे हैं। इन चार तरीकों से ले सकते हैं लोन


1- लोन के लिए एप्लाई करें


अपने योनो खाते में लॉगिन करें


होम पेज पर, सबसे ऊपर बाईं ओर स्थित मेनू (तीन लाइन) पर क्लिक करें



लोन पर क्लिक करें


गोल्ड लोन पर क्लिक करें


अप्लाई नाउ पर क्लिक करें


ड्रॉपडाउन (होम टाइप, व्यवसाय प्रकार) में उपलब्ध अन्य सभी विवरणों के साथ आभूषण विवरण (प्रकार, मात्रा, कैरेट और शुद्ध वजन) भरें, शुद्ध मासिक आय भरें और आवेदन जमा करें।


2) सोने के साथ शाखा पर जाएँ


गिरवी रखे सोना, 2 फोटो और केवाईसी दस्तावेज लेकर शाखा में जाएं


3) डॉक्यूमेंट पर साइन करें


4) लोन प्राप्त करें


एसबीआई गोल्ड लोन का लाभ कौन उठा सकता है?


आय के स्थिर स्रोत के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिनमें पेंशनभोगी (आय का कोई प्रमाण आवश्यक नहीं) आदि सब शामिल है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट


फोटो की दो प्रतियों के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन


पते के प्रमाण के साथ पहचान का प्रमाण


लोन की राशि


न्यूनतम – 20,000 रुपये


अधिकतम - 50 लाख रुपये


ब्याज की दर


फिलहाल एसबीआई ग्राहकों को 7.5 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है।


लोन की अवधि


36 महीने


गोल्ड लोने के लिए कहां आवेदन करें?


योनो और SBI शाखा


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।