Get App

बुधवार 9 अप्रैल को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Chola Invest पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को कमाई के लिए Chola Invest के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1510 से 1520 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1462 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1445 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 5:23 PM
बुधवार 9 अप्रैल को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
GMR Airports पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने एसटीबीटी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 88 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार में आज चौतरफा खरीदारी रही। कल की भारी गिरावट के बाद मार्केट ने जोरदार तरीक से कमबैक किया। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% की बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। निफ्टी 374 प्वाइंट चढ़ा तो सेंसेक्स में 1089 प्वाइंट की तेजी दिखी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही। इसके अलावा रियल्टी, PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2.5% तक की शानदार तेजी देखी गई। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - SBI Life

प्रकाश गाबा ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसबीआई लाइफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1484 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1520 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1472 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - GMR Airports

मानस जायसवाल ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जीएमआर एयरपोर्ट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 85.27 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 88 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 83.90 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें