SBI Dividend Payout to Government: देश के सबसे बड़े बैंक SBI (State Bank of India) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 6959.29 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड डिविडेंड का भुगतान किया है। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को डिविडेंड का चेक सौंपा। निर्मला सीतारमण के ऑफिस ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट डाली है।
