SBI Share Price: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों का भाव अगले एक साल के अंदर 1,000 रुपये तक पहुंच सकता है। बैंक के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कुछ एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है। अधिकतर एनालिस्ट्स का कहना है कि स्टेट बैंक के मार्च तिमाही के नतीजे उनके अनुमानों से भी अधिक रहे हैं। नतीजों के ऐलान के बाद, SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने CNBC-TV18 को बताया कि उन्हें आगे भी लोन ग्रोथ के 16% के स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। मार्च तिमाही के दौरान SBI का लोन ग्रोथ इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट था। खारा को उम्मीद है कि SME, रिटेल, एग्री और कॉरपोरेट सेगमेंट से आगे भी अच्छी ग्रोथ आएगी।
