Hot Stocks: टाटा मोटर्स सहित ये 3 शेयर खरीदें, बस 3 हफ्ते में मिल सकता है 20% तक रिटर्न
Hot Stocks: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि वीकली चार्ट पर, मार्च 2024 के बाद से निफ्टी में 21,700 से 22,800 के बीच कंसॉलिडेशन देखा गया है। इसमें निचले दायरे के पास इंडेक्स ने एक डबल बॉटम पैटर्न बनाया है। वहीं ऊपरी दायरे पर इसने 'शूटिंग स्टार कैंडल' पैटर्न बनाया है। यह मीडियम टर्म में इंडेक्स में दायरे में कारोबार होने का संकेत देता है
Hot Stocks: गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर शॉर्ट-टर्म में 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है
Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले 6 महीनों में लगातार कई बार नए ऑलटाइम हाई को छुआ है। हालांकि इस महीने की शुरुआत से इनमें तगड़ी मुनाफावसूली देखी जा रही है। लोकसभा चुनाव सहित कई पहलुओं के चलते बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। GEPL कैपिटल के रिसर्च हेड, विद्यान सावंत ने कहा कि वीकली चार्ट पर, मार्च 2024 के बाद से निफ्टी में 21,700 से 22,800 के बीच कंसॉलिडेशन देखा गया है। इसमें निचले दायरे के पास इंडेक्स ने एक डबल बॉटम पैटर्न बनाया है। वहीं ऊपरी दायरे पर इसने 'शूटिंग स्टार कैंडल' पैटर्न बनाया है। यह मीडियम टर्म में इंडेक्स में दायरे में कारोबार होने का संकेत देता है।
उन्होंने कहा कि निफ्टी को यहां से ऊपर की ओर 22600, 22800 और 23170 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। वहीं नीचे की ओर इसे पहले 21,700 और फिर 21,500 और 21,130 के स्तर पर सपोर्ट रहेगा।
इसके साथ ही विद्यान सावंत ने 3 स्टॉक्स भी सुझाएं, जो अगले 2-3 हफ्तों में 18 फीसदी तक की कमाई करा सकते हैं-
1. सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 785 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 602 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बाजार में मंदी के रुझान के बावजूद, सन टीवी के शेयर ने मजबूत लचीलापन दिखाया है। वीकली चार्ट पर भी इसने मजबूत प्राइस स्ट्रक्चर बनाया है और बढ़े हुए वॉल्यूम के साथ फ्लैग एंड पोल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है।
डेली चार्ट पर भी तेजी से रिकवरी दिखी है। 6 दिनों की गिरावट की भरपाई स्टॉक ने बस पिछले 2 दिनों में कर दी है। इसके वॉल्यूम में भी उछाल आया है। MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) की एनालिसिस भी बुलिश सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रही है। वीकली क्रॉसओवर और सभी टाइमफ्रेम पर पॉजिटिविटी, एक मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है। इसे देखते हुए इस शेयर को 656.80 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
2. गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 4,082 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 3,183 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर में साल 2015 से 2022 तक एक लंबा कंसॉलिडेशन देखा गया था। हालांकि अब इसमें एक साफ अपट्रेंड देखा जा रहा है और इसका प्राइस स्ट्रक्चर भी लचीला है। इसने लगातार हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बनाया है, जो इसमें पॉजिटिव मोमेंटम की ओर इशारा करता है।
डेली चार्ट में भी, स्टॉक में उल्लेखनीय रिलेटिव स्ट्रेंथ दिख रहा है। स्टॉक अपने 13-सप्ताह और 50-सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) जैसे अहम एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। ADX (एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स) भी अपट्रेंड के मजबूत रहने का संकेत देता है। इसके अलावा इसके अतिरिक्त, पॉजिटिव डायरेक्शन इंडेक्स (+DI) भी 25 से अधिक है, जो मजबूत बुलि मोमेंटम का संकेत देता है। इन टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए स्टॉक को 3,448.75 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
3. टाटा मोटर्स (Tata Motors)
इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,215 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 950 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बाजार में अस्थिरता के बावजूद, टाटा मोटर्स के शेयर ने अप्रैल 2023 से तेजी के रुख को बनाए रखा है। फिलहाल यह शेयर अपने ऑलटाइम हाई के पास कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसने अपने सभी अहम सपोर्ट लेवल को सफलतापूर्वक बनाए रखा है।
डेली चार्ट पर वोलेटैलिटी में संकुचन दिखा है, जो एक संभावित ब्रेकआउट का संकेत देता है। इस ब्रेकआउट से स्टॉक का मोमेंटम और तेज हो सकता है। वीकली चार्ट पर, स्टॉक आराम से अपने 13-सप्ताह और 26-सप्ताह के EMA जैसे अहम औसत से ऊपर कारोबार है, जो पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत देता है। स्टोकेस्टिक एनालिसिस भी अपट्रेंड की पुष्टि करती है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए स्टॉक को 1,030 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।