SBI Share Price: SBI को मिला सिटी से डबल अपग्रेड, शेयर 3% चढ़ा

सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी है। दरअसल, CITI की तरफ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को मिले डबल अपग्रेड से पूरे सरकारी बैंकिंग स्पेस का जोश हाई है। 4 मार्च को एसबीआई का शेयर एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
सिटी के अनुसार SBI का CET-1 रेश्यो 25 -30 bps बढ़ सकता है। सिटी ने कहा बैंक का लोन ग्रोथ अनुमान 13% से 14% पर आ सकता है।

SBI Share Price: सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी है। दरअसल, CITI की तरफ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को मिले डबल अपग्रेड से पूरे सरकारी बैंकिंग स्पेस का जोश हाई है। 4 मार्च को एसबीआई का शेयर एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है । सिटी ने SBI को डबल अपग्रेड करते हुए रेटिंग SELL से BUY की है और शेयर का टारगेट प्राइस 720 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 830 रुपये प्रति शेयर किया है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बैंक का NIM पर फोकस रहेगा। ग्रोथ की रफ्तार कायम है। स्टॉक का वैल्युएशन महंगा नहीं है P/B के 0.85x पर शेयर है। सिटी ने कहा कि एसबीआई ने देनदारी और कॉस्ट कंट्रोल के लिए कदम उठाए है। मैनेजमेंट ने 3% के ऊपर NIMs का गाइडेंस कायम रखा।

सिटी के मुताबिक "FY25-27 में NIMs 2.9% से 3% के बीच संभव है। जबकि अनसिक्योर्ड रिटेल स्लिपेजेज को 0.5% पर रोका है। SMA-2 (Special Mention Account) पुल में कमी से भी ग्रोथ को सपोर्ट संभव है। क्रेडिट कॉस्ट कम से कम 50bps घट सकता है। NBFC के लिए पुराना रिस्क वेटेज बहाल होने से फायदा होगा।


सिटी के अनुसार SBI का CET-1 रेश्यो 25 -30 bps बढ़ सकता है। सिटी ने कहा बैंक का लोन ग्रोथ अनुमान 13% से 14% पर आ सकता है। FY26-27 के मुनाफे का अनुमान 1% से 2% बढ़ाया है।

एसबीआई ने 1 हफ्ते में 0.72 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। जबकि 1 महीने में इसमें 8.12 फीसदी की गिरावट आई। जनवरी 2025 से अब तक शेयर ने 8.12 फीसदी टूटा है। वहीं 3 साल में इस शेयर ने 54.93 फीसदी चढ़ा है। शेयर आज 693.00 रुपये पर खुला जबकि इसकी कल की क्लोजिंग 695.30 रुपये पर थी। स्टॉक का डे हाई 718.45 रुपये पर है जबकि डे लो 692.10 रुपये पर है।

"हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म" की रेटिंग के बाद Varun Beverages को लगे पंख, शेयर 3% उछला

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।