Get App

SBI Subsidiaries: पीएसयू की सब्सिडियरीज होंगी लिस्ट, SBI की सब्सिडियरीज में होगी इनवेस्टर्स की सबसे ज्यादा दिलचस्पी

SBI की सब्सिडियरी कंपनियों में SBI Mutual Fund सबसे अट्रैक्टिव है। यह इंडिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है। जून 2025 में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 1:10 PM
SBI Subsidiaries: पीएसयू की सब्सिडियरीज होंगी लिस्ट, SBI की सब्सिडियरीज में होगी इनवेस्टर्स की सबसे ज्यादा दिलचस्पी
एसबीआई की कई ऐसी सब्सिडियरीज हैं, जो अपने सेक्टर में मार्केट लीडर हैं।

सरकार की दिलचस्पी सरकारी कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग या उनमें रणनीतिक हिस्सेदारी बेचने में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी कंपनियों की 15 सब्सिडियरीज और ज्वाइंट वेंचर्स को मीडियम से लॉन्ग टर्म में आईपीओ या स्ट्रेटेजिक सेल्स की संभावनाओं पर विचार करने को कहा है। अभी मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत है। इकोनॉमी की सेहत अच्छी है। ऐसे में सरकारी कंपनियों की लिस्टिंग के लिए यह सही वक्त है। लेकिन, एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर सरकारी बैंकों की बात की जाए तो कुछ ही बैंकों की सब्सिडियरीज में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी हो सकती है।

SBI की कई सब्सिडियरीज मार्केट लीडर

मुंबई के एक इनवेस्टमेंट बैंकर ने कहा, "हर सब्सिडियरी आईपीओ के लिहाज से अट्रैक्टिव नहीं है। ज्यादातर में मार्केट-फेसिंग स्केल नहीं हैं। कुछ खास तरह की कैटेगरी में ऑपरेट करती हैं। कुछ के ज्वाइंट वेंचर्स स्ट्रक्चर काफी जटिल हैं। ज्यादा संभावना एसबीआई की सब्सिडियरीज में दिखती है।" SBI की कई ऐसी सब्सिडियरीज हैं, जो अपने सेक्टर में मार्केट लीडर हैं। इनमें SBI Mutual Fund, SBI Life, SBI General Insurance और SBI Payment Services जैसी कंपनियां शामिल हैं। इनमें से कई कंपनियां फायदे में चल रही हैं।

एसबीआई म्यूचुअल फंड देश की सबसे बड़ी AMC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें