Schaeffler India Share Price: हाई-प्रिसिजन रोलर और बॉल बेयरिंग्स, इंजन सिस्टम्स, ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइड शेफलर इंडिया के शेयरों में आज तेज हलचल दिख सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने कारोबारी नतीजे पेश किया, जिसमें सामने आया कि रेवेन्यू और मुनाफे में तेज उछाल के बावजूद इसके मार्जिन को झटका लगा। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 4.53% की बढ़त के साथ ₹3677.40 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 5.03% चढ़कर ₹3,695.00 तक पहुंचा था।
