Get App

शेयरों के भी होते हैं पसंदीदा महीने! अप्रैल में चमकते हैं सबसे ज्यादा, कब सबसे खराब परफॉरमेंस

नोट में चेतावनी दी गई है कि सीजनैलिटी एनालिसिस अपने आप में निर्णायक और निश्चयात्मक नहीं हो सकता। लेकिन अन्य फंडामेंटल फैक्टर्स के साथ कंबाइन करके इसका इस्तेमाल ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीज को एडजस्ट करने, जोखिम को मैनेज करने और संभावित रूप से निवेश परिणामों को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 30, 2025 पर 10:34 PM
शेयरों के भी होते हैं पसंदीदा महीने! अप्रैल में चमकते हैं सबसे ज्यादा, कब सबसे खराब परफॉरमेंस
ऐतिहासिक डेटा से पता चलता है कि कुछ सेक्टर और कंपनियां कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन करती हैं।

भारतीय शेयरों के मामले में किसी साल में अप्रैल शायद सबसे अच्छा महीना हो सकता है। वहीं फरवरी सबसे निराशाजनक रह सकता है। ऐसा देखा गया है कि अप्रैल के महीने में शेयर सबसे ज्यादा चमकते हैं। एक्सिस कैपिटल के एक एनालिसिस से सामने आया है कि पिछले 15 वर्षों में अप्रैल के महीने में 12 मौकों पर शेयरों से पॉजिटिव रिटर्न दर्ज किया गया। यह किसी भी अन्य महीने की तुलना में सबसे अधिक है। दूसरी ओर फरवरी में शेयरों का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है।

एक्सिस कैपिटल के एक्सपर्ट्स नीलकंठ मिश्रा, अभय खेतान और विशाल रंगराजन की ओर से किए गए 'सीजनैलिटी एनालिसिस' में सेक्टरों पर भी असर की बात सामने आई। ऐतिहासिक डेटा से पता चलता है कि कुछ सेक्टर और कंपनियां कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कोरिलेशन बाजार के व्यवहार को समझने के लिए एक उपयोगी टूल हो सकता है और ट्रेडिंग रणनीतियों को आकार दे सकता है।

अप्रैल में देखा गया 2% का औसत रिटर्न

एक्सिस कैपिटल के नोट में कहा गया है, "हमें भारतीय बाजार के प्रदर्शन में सीजनैलिटी का सबूत मिला है। अप्रैल पिछले 15 वर्षों (2020 को छोड़कर) में 12 बार पॉजिटिव रिटर्न वाला एकमात्र महीना है, जिसमें 2% का औसत रिटर्न दिखा और -2% की मिनिमम परफॉरमेंस दिखी। यह खराब प्रदर्शन किसी भी अन्य महीने के मुकाबले कम है। यह शायद मार्च में म्यूचुअल फंड्स के ज्यादा फ्लो के चलते है, जो कि शायद अप्रैल में बाजार में डिप्लॉय किए जाते हैं। दूसरी ओर फरवरी एकमात्र ऐसा महीना है, जिसमें औसतन नकारात्मक प्रदर्शन देखा जाता है। इस महीने में एवरेज रिटर्न -2% रहा है और सभी सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें