सेबी ने जेन स्ट्रीट ग्रुप पर 3 जुलाई को प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि इस अमेरिकी ट्रेडिंग ग्रुप की कंपनियां इंडियन स्टॉक मार्केट्स में किसी तरह की एक्टिविटी नहीं कर पाएंगी। ध्यान में रखने वाली बात है कि सेबी ने अभी जेन स्ट्रीट ग्रुप के खिलाफ अंतरिम आदेश दिया है। मार्केट रेगुलेटर जेन स्ट्रीट ग्रुप और इसकी कंपनियों की जांच कर रहा है। जांच के नतीजें आने के बाद सेबी इस मामले में फाइनल आदेश देगा। सेबी ने कहा है कि इंडियन स्टॉक मार्केट्स में मैनिपुलेशन से जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों ने 4,843 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह पैसा इस ग्रुप को वापस करना होगा। उसे यह पैसा एक एस्क्रो अकाउंट में डिपॉजिट करना होगा। सवाल है कि आखिर जेन स्ट्रीन ने इंडियन स्टॉक मार्केट्स में क्या गलत किया?
