सेबी ने निर्माण एग्री जेनेटिक्स (एनएजीएल) पर बैन लगा दिया है। अब यह कंपनी सिक्योरिटीज मार्केट में ट्रांजेक्शंस नहीं कर पाएगी। एनएजीएल पर आईपीओ से जुटाए गए पैसे के दुरूपयोग का आरोप है। रेगुलेटर ने कंपनी को प्रस्तावित सभी कॉर्पोरेट एक्शंस रोकने का भी निर्देश दिया है। इनमें बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और नाम बदलकर एग्रीकेयर लाइफ केयर करने का प्लान शामिल हैं। सेबी के अगले आदेश तक एनएजीएल पर यह रोक लगी रहेगी। एनएजीएल ने एसएमई प्लेटफॉर्म पर खुद को लिस्ट कराया था।
