SEBI Cancelled Registration: मार्केट रेगुलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने 39 शेयर ब्रोकर और 7 कमोडिटी ब्रोकर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। रजिस्ट्रेशन रिक्वायरमेंट्स पूरी करने में विफल रहने के चलते इन ब्रोकर्स का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। इसके अलावा सेबी ने उन 22 डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है, जो अब किसी भी डिपॉजिटरी से संबद्ध नहीं हैं। सेबी ने तीन अलग-अलग आदेशों में कहा कि इन एंटिटीज के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को रद्द करने का मुख्य कारण उन्हें डिपॉजिटरी का एक्टिव पार्टिसिपेंट या मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज का सदस्य बने बिना, सेबी रजिस्ट्रेशन का गलत इस्तेमाल करने से रोकना है, ताकि निवेशकों की सुरक्षा हो सके।
