Get App

सरकारी बॉन्ड खरीदने में दिलचस्पी रखने वाले विदेशियों के लिए रजिस्ट्रेशन आसान बनाना चाहता है SEBI

अगर सॉवरेन वेल्थ फंड और पब्लिक रिटेल फंड्स भारत में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो SEBI इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या वह उनकी आवेदन प्रक्रिया को और आसान बना सकता है। पिछले साल जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 2024 के मध्य में अपने प्रमुख एमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारतीय सरकारी बॉन्ड्स को शामिल करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 8:09 AM
सरकारी बॉन्ड खरीदने में दिलचस्पी रखने वाले विदेशियों के लिए रजिस्ट्रेशन आसान बनाना चाहता है SEBI
विदेशी निवेशक इंडेक्स-एलिजिबल बॉन्ड में लगातार पैसे लगा रहे हैं।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी, सरकारी बॉन्ड में निवेश करने में दिलचस्पी रखने वाले विदेशियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाने के प्लान पर विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सेबी के होलटाइम मेंबर अनंत नारायण ने मुंबई में एक इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, "हम सक्रिय रूप से इस बात की जांच कर रहे हैं कि केवल भारतीय सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सेबी रजिस्ट्रेशन की कुछ रिक्वायरमेंट्स को खत्म किया जा सकता है या नहीं।"

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब विदेशी निवेशक इंडेक्स-एलिजिबल बॉन्ड में लगातार पैसे लगा रहे हैं और अगस्त में 2.8 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश हुआ। यह जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी की ओर से पिछले साल की गई घोषणा के बाद सबसे अधिक निवेश है। घोषणा में जेपी मॉर्गन ने कहा था कि वह अपने प्रमुख एमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारतीय सरकारी बॉन्ड्स को शामिल करेगी। भारत का अब इंडेक्स में 3% वेट है, जिसे बढ़ाकर 10% किया जाएगा। ऐसा मार्च 2025 तक होने की उम्मीद है।

FPI के लिए एक डेडिकेटेड सेल भी बना

नारायण ने कहा कि अगर सॉवरेन वेल्थ फंड और पब्लिक रिटेल फंड्स भारत में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो सेबी इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या वह उनकी आवेदन प्रक्रिया को और आसान बना सकता है। इसके अलावा सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के लिए एक डेडिकेटेड सेल भी बनाया है, जो पहले ही 500 से अधिक निवेशकों तक पहुंच चुका है। यह सेल, रजिस्ट्रेशन के दौरान FPI के सामने आने वाले किसी भी इश्यू को हल करने के लिए एक विंडो के रूप में काम करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें