सेबी ने रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (आईए) और रिसर्च एनालिस्ट्स (आरए) के लिए फीस कलेक्शन प्लेटफॉर्म शुरू करने का ऐलान किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आईए और आरए अपने क्लाइंट्स से फीस का पेमेंट ले सकेंगे। मार्केट रेगुलेटर ने कहा है कि अभी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वैकल्पिक होगा। इसका मतलब है कि क्लाइंट्स के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना अनिवार्य नहीं होगा। यह प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर से काम करने लगेगा।
