HDFC Bank को सेबी से मिली चेतावनी, मॉर्गेज हेड के इस्तीफे की जानकारी देरी से देने पर रेगुलेटर हुआ नाराज

HDFC Bank को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi से प्रशासनिक चेतावनी मिली है। इस साल मार्च में मॉर्गेज बिजनेस के प्रमुख अरविंद कपिल (Arvind Kapil - head of mortgage business) के इस्तीफे का खुलासा करने में तीन दिन की देरी पर बैंक को चेतावनी मिली है। बैंक ने 16 दिसंबर को एक कंपनी फाइलिंग में ये जानकारी दी है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 7:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Arvind Kapil ने 24 जून, 2024 को प्रभावी रूप से पांच साल की अवधि के लिए Poonawalla Fincorp में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में ज्वाइन किया है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के  लिहाज से भारत के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) से प्रशासनिक चेतावनी मिली है। यह लगभग एक सप्ताह में दूसरी बार है जब सेबी ने चेतावनी दी है। इस साल मार्च में मॉर्गेज बिजनेस के प्रमुख अरविंद कपिल (Arvind Kapil - head of mortgage business) के इस्तीफे का खुलासा करने में तीन दिन की देरी पर बैंक को चेतावनी मिली है। बैंक ने 16 दिसंबर को एक कंपनी फाइलिंग के माध्यम से ये जानकारी दी है। 10 दिसंबर को बैंक को भेजे गए सेबी के पत्र में इस प्रकार के उल्लंघनों को गंभीरता से लिया गया। इसमें सेबी द्वारा कहा गया, "आपको भविष्य में सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है और सलाह दी जाती है कि भविष्य में उचित सावधानी बरतें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचें, अन्यथा उचित प्रवर्तन कार्रवाई (enforcement action) शुरू की जा सकती है।"

सेबी के पत्र में कहा गया है, "आपको सुधारात्मक कदम उठाने, इस पत्र और सुधारात्मक कदमों को निदेशक मंडल के समक्ष रखने और बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर पत्र की एक प्रति प्रसारित करने की सलाह दी जाती है।"

चेतावनी पत्र में सेबी के लिस्टिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन पर बैंक को फटकार लगाई गई है। हालांकि, बैंक ने कहा कि प्रशासनिक चेतावनी का कोई वित्तीय या ऑपरेटिंग असर नहीं होगा।


Vedanta ने 8.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3,324 करोड़ रुपये के चौथे अंतरिम डिविडेंड को दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने 28 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज को एक पत्र में अरविंद कपिल के स्थान पर तत्काल प्रभाव से समूह प्रमुख - मॉर्गेज बिजनेस के रूप में सुमंत रामपाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। अरविंद कपिल ने एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड के रूप में 7.5 लाख करोड़ रुपये के बुक साइज वाले मॉर्गेज बैंकिंग बिजनेस का कारोबार देखते थे। वहां पर वे संपूर्ण होम लोन पोर्टफोलियो, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (एलएपी) और एचडीएफसी सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजमेंट का काम करते थे।

कपिल 24 जून, 2024 से प्रभावी रूप से पांच साल की अवधि के लिए पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में शामिल हुए।

इससे पहले दिसंबर में, सेबी ने एचडीएफसी बैंक को कुछ मर्चेंट बैंकिंग नियमों का अनुपालन न करने का आरोप लगाते हुए एक प्रशासनिक चेतावनी जारी की थी। बैंक ने 12 दिसंबर को इसके बारे सूचित किया था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।