सेबी डेल्टा-बेस्ड ओपन इंटरेस्ट (ओआई) लिमिट में प्रस्तावित बदलाव में संशोधन कर सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े पार्टिसिपेंट्स ने सेबी से यह मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि एंड ऑफ द डे (ईओडी) डेल्टा-बेस्ड लिमिट में वृद्धि उतनी नहीं होगी, जितनी कुछ पार्टिसिपेंट्स चाहते थे। इनमें एफआईए जैसी इंटरनेशनल इंडस्ट्री बॉडी भी शामिल है। फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) कई पार्टिसिपेंट्स का प्रतिनिधित्व करती है। इनमें जेन स्ट्रीट और सिटैडल जैसे हेज फंड शामिल हैं। एफआईए ने ईओडी नेट इंडेक्स फ्यूचर इक्विवैलेंट लिमिट को बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये करने की मांग की थी।
