Get App

किसी भी ट्रेडर के लिए नहीं बंद होगा F&O सेगमेंट, सेबी इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं

F&O Rules: जब आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू करते हैं तो पहला अलर्ट यही आता है कि 10 में से नौ इंडिविजुअल्स को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में लॉस होता है। खुदरा निवेशकों को इस झटके से बचाने के लिए समय-समय पर चर्चा होती रहती है कि कोई नया फ्रेमवर्क तैयार किया जाए ताकि सभी को इस सेगमेंट में एंट्री न मिल सके। हालांकि बाजार नियामक सेबी का कुछ और मानना है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 2:58 PM
किसी भी ट्रेडर के लिए नहीं बंद होगा F&O सेगमेंट, सेबी इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं
हालिया महीनों में सेबी एफएंडओ सेगमेंट में नियमों को सख्त करने के लिए कई कदम उठा चुका है। इसके तहत सेबी ने कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाने, हर एक्सचेंज पर वीकली एक्सपायरी को एक ही दिन करने जैसे फैसले शामिल हैं।

F&O Rules: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी का मानना है कि डेरिवेटिव्स मार्केट से किसी भी निवेशक को बाहर न रखा जाए। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है कि सेबी किसी भी क्राइटेरिया के आधार पर निवेशकों को डेरिवेटिव्स मार्केट से बाहर रखने के पक्ष में नहीं है। यह ऐसे समय में सामने आया, जब कुछ वर्षों से इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में निवेशकों की एंट्री को लेकर एक बैरियर या एलिजिबिलिटी स्टैंडर्ड तय की जाए। यह काफी अहम है क्योंकि 'प्रोडक्ट सूटेबिलिटी फ्रेमवर्क' पर वर्षों से चर्चा हो रही है और सेबी इस पर भविष्य में विचार कर सकता है।

क्या है प्रोडक्ट सूटेबिलिटी फ्रेमवर्क?

सूत्र ने बताया कि इंडस्ट्री प्लेयर्स ने प्रोडक्ट सूटेबिलिटी फ्रेमवर्क लाने का सुझाव दिया है। इस फ्रेमवर्क के तहत रिस्क वाले ट्रेड सिर्फ उन्हीं को करने की मंजूरी करने का प्रावधान तय करने का सुझाव दिया गया जिनकी पास रिस्क उठाने की क्षमता हो। हालांकि इस पर कई वर्षों से चर्चा ही हो रही है। सूत्र के मुताबिक हालिया बैठकों में इस पर इस पर कोई बात नहीं हुई और इस बात के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं कि स्किल या कैपिटल के आधार पर एफएंडओ मार्केट में सेबी खुदरा भागीदारी को सीमित करने का प्रस्ताव दे सकता है।

SEBI पहले ही उठा चुका है बड़े कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें