Get App

SEBI ने लिया यू-टर्न, कहा- एंप्लॉयीज की शिकायतों का निपटारा बातचीत से होगा

SEBI के रुख में 16 सितंबर को बदलाव देखने को मिला। एंप्लॉयीज की शिकायतों के मसले पर उसने अपनी पहले की रिलीज वापस लेने का ऐलान किया। उसने यह भी कहा कि एंप्लॉयीज से जुड़े सभी मसलों का निपटारा बातचीत के जरिए होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 2:27 PM
SEBI ने लिया यू-टर्न, कहा- एंप्लॉयीज की शिकायतों का निपटारा बातचीत से होगा
SEBI ने कहा है कि एंप्लॉयीज की शिकायतों का निपटारा सेबी के समयबद्ध फ्रेमवर्क और उसके गवर्नेंस के उच्च मानकों के तहत किया जाएगा।

सेबी ने कहा है कि उसके एंप्लॉयीज की तरफ से हाल में जो शिकायतें आई थीं, उनका हल बातचीत से निकाला जाएगा। मार्केट रेगुलेटर ने 16 सितंबर को यह कहा। उसने यह भी कहा कि एंप्लॉयीज की शिकायतों के बाद इस महीने की शुरुआत में जो बयान जारी किए गए थे, उन्हें वापस ले लिया गया है। मार्केट रेगुलेटर ने इस बारे में एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि एंप्लॉयीज से जुड़े मसलों का निपटारा आंतरिक व्यवस्था के तहत किया जाएगा।

सभी शिकायतों का निपटारा बातचीत से होगा

SEBI ने कहा है कि सभी ग्रेड के अधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ रचनात्मक बातचीत के बाद इस बात पर सहमति बनी कि ऐसे मसले पूरी तरह से आंतरिक हैं। इनका निपटारा सेबी के समयबद्ध फ्रेमवर्क और उसके गवर्नेंस के उच्च मानकों के तहत किया जाएगा। मार्केट रेगुलेटर के बयान में यह भी कहा गया है कि सेबी के एंप्लॉयीज ने इनटर्नल कम्युनिकेशन के अनाधिकृत रिलीज की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि सभी मसलों का निपटारा बातचीत के जरिए होगा।

यह भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में म्यूचुअल फंड्स की बड़ी एंट्री, अगस्त में की ₹4,200 करोड़ की खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें