SEBI ने नियमों में बड़े बदलाव किए है जिसके चलते STOCKS FUTURES में पोजिशन लिमिट घटाकर 50% की गई है। वहीं Index Short पर भी सख्ती की है। साथ ही SEBI ने कैश के मार्जिन भी बढ़ाया है। SEBI के नियम बदलने के बाद indiabulls hsg, adani ent, yes bank जैसे 9 शेयर ban में आ गए है। आइए जानते है कि SEBI ने नियमों में क्या बदलाव किया है।
शॉर्ट सेलिंग पर SEBI की लगाम
SEBI ने शॉर्ट सेलिंग के नियमों में सख्ती करते हुए फ्यूचर में पोजिशन लिमिट 95% से घटाकर 50% कर दी है। जिसके बाद शेयर 50% पोजिशन के बाद ही वायदा बैन में आएगा। पिछले 5 दिन में 40% पोजिशन वाले भी बैन में जाएंगे। FIIs, MFs, प्रॉप डेस्क पर भी लगाम लगी है। नियमों में बदलाव के बाद 500 करोड़ से ज्यादा के इंडेक्स शॉर्ट नहीं कर सकेंगे। अब 500 करोड़ से ज्यादा के शॉर्ट के लिए कैश, बॉन्ड या ट्रेजरी जरूरी होगी। फ्यूचर्स में 40% मार्जिन देना होगा। कैश में 3 चरणों में मार्जिन 40% तक बढ़ेगा। बाजार में लोअर सर्किट लगने पर 15 मिनट तक ट्रेडिंग रोक दी जायेगी।
नए नियमों के बाद बैन में आए
नए नियमों में बदलाव के बाद ADANI ENT, INDIABULLS HOUSING, IDEA, JINDALTEEL, JUST DIAL, NCC, PNB, PVR, YES BANK जैसे शेयर बैन में आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही
SEBI के नए नियमों का असर
SEBI के नए नियमों के बदलाव के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव कम होने की उम्मीद है। सिस्टम में ज्यादा Short नहीं होने से बाजार में तेज रिकवरी मुश्किल होगी। FIIs ने स्मार्ट मूव किया है जिसके चलते क्लाइंट और प्रॉप ट्रेडर्स फंस गए हैं। ऐसे में बाजार में तेजी के लिए कैश में जोरदार खरीदारी जरूरी है।
SEBI के नियमों से पहले FIIs का एक्शन
SEBI के नियमों से पहले FIIs ने कैश में भारी बिकवाली की, लेकिन वायदा में नहीं है। कुछ समय से Index और Stock Futures में खरीदारी की है। FIIs ने शुक्रवार तक Index में 70% Shorts कवर कर लिए है। 6 मार्च को नेट Index Shorts 1.73 लाख थे जो अब 0.52 लाख हो गया है।
क्लाइंट और प्रॉप सौदे
क्लाइंट के 6 मार्च को 1.44 लाख नेट लॉन्ग सौदे थे जो अब 0.29 लाख रह गए है। प्रॉप ट्रेडर्स की 6 मार्च को 0.02 लाख नेट लॉन्ग पोजिशन है। प्रॉप ट्रेडर्स की 20 मार्च को 0.35 लाख नेट लॉन्ग पोजिशन थी।
वायदा के कितने शेयरों पर असर
नियमों में बदलाव से वायदा के 147 में से 47 शेयरों पर ज्यादा असर पड़ेगा। 100 शेयरों में तेजी के सौदे कटते दिखे थे। 47 शेयरों में शॉर्ट पोजिशन बनी थी। फिलहाल स्टॉक फ्यूचर्स में सिर्फ 78000 करोड़ के सौदे खड़े हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
