Get App

Bihar Election Result 2025: बिहार के 40% नए विधायकों के पास नहीं है कॉलेज की डिग्री, महिलाओं की संख्या 12% हुई

Bihar Election Result 2025: एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार की नई विधानसभा में लगभग 40 प्रतिशत सदस्यों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 55 साल से अधिक आयु के विधायकों की संख्या में वृद्धि हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 11:22 PM
Bihar Election Result 2025: बिहार के 40% नए विधायकों के पास नहीं है कॉलेज की डिग्री, महिलाओं की संख्या 12% हुई
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में BJP-JDU ने लगभग 85 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट से जीत हासिल की

Bihar Election Result 2025 News: बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 12 फीसदी महिलाएं हैं। पिछले चुनावों की तुलना में इसमें मामूली वृद्धि हुई है। 'पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च' की एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार की नई विधानसभा में लगभग 40 प्रतिशत सदस्यों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 55 साल से अधिक आयु के विधायकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रचंड जीत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके दो प्रमुख घटक दलों (BJP और JDU) ने लगभग 85 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट से जीत हासिल की। BJP-JDU दोनों ने 101-101 सीट पर चुनाव लड़ा था।

'पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च' की तरफ से जारी परिणामों के विश्लेषण से पता चला है कि 243 सदस्यीय विधानसभा में अब 29 महिला विधायक होंगी।यह सदन की कुल संख्या का लगभग 12 प्रतिशत है। पिछली विधानसभा में 26 महिला सदस्य थीं।

विधानसभा के लिए चुनी गईं 29 महिलाओं में से 13 की उम्र 25 से 39 साल के बीच है। जबकि नौ की उम्र 40 से 54 साल के बीच है। इनमें से लगभग आधी यानी 15 विधायकों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है। कुल मिलाकर विधानसभा में 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के विधायकों का प्रतिशत 2015 में 34 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में 40% और 2025 में 46% हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें