बाजार नियामक SEBI ने इंडेक्स प्रोवाइडर्स के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लाने का फैसला किया है। इसके पीछे मकसद सिक्योरिटीज मार्केट में फाइनेंशियल बेंचमार्क्स की गवर्नेंस और एडमिनिस्ट्रेशन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। इसके साथ ही नॉट फॉर प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस (NPO) को सोशल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए फंड जुटाने में फ्लेक्सिबिलिटी उपलब्ध कराने का फैसला भी किया गया है। SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने 25 नवंबर को हुई मीटिंग में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।
