Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

ICICI BANK पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बैंक ने Q1 में अनुमान से अच्छे नतीजे दिये। बैंक का मुनाफा बढ़कर 9648 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 9217 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Q1 में बैंक की NII बढ़कर 18226 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 17932 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 9:19 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
BANDHAN BANK पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनके मुताबिक इस काउंटर में PARIBAS ARBITRAGE ने 88.86 लाख शेयर खरीदे हैं

ICICI बैंक ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये हैं। पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा करीब 40% बढ़ गया। बैंक की ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल देखने को मिला। बैंक के NPA में गिरावट नजर आई जबकि लोन ग्रोथ 22% रही। हालांकि तिमाही आधार में NIM पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से बैंक के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ICICI BANK और BANDHAN BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) BOMBAY BURMAH (Green)

गो फर्स्ट एयरलाइन जल्द शुरू हो सकती है। फ्लाइट शुरू करने के लिए DGCA से शर्तों के साथ मंजूरी मिली है। कंपनी 15 विमानों के साथ सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी के विमान रोजाना 114 उड़ानें भरेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें