सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
L&T FINANCE पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 262 करोड़ रुपये से बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा। NII 1,433 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रही। Q1 में NIM तिमाही आधार पर 7.63% से बढ़कर 8.06% रही। जबकि Q1 में क्रेडिट कॉस्ट 2.24% से बढ़कर 2.33% रही
आज नतीजों के लिहाज से बड़ा दिन है। निफ्टी की दो कंपनियां इंफोसिस और HUL के रिजल्ट्स आएंगे। इंफोसिस के डॉलर रेवेन्यू में 0.8% तो CC रेवेन्यू में 0.7% की ग्रोथ संभव है। इसके साथ ही कोफोर्ज, हैवेल्स समेत वायदा की 7 कंपनियों के भी नतीजे आएंगे। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए L&T FINANCE और HUL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान ने LoA रद्द किया। लेबोरेटरी सर्विसेज के लिए LoA रद्द किया
2. SHREE CEMENT (Red)
कंपनी को कॉरपोरेट मंत्रालय से चिट्ठी मिली। मंत्रालय कंपनीज एक्ट 2013 सेक्शन 206(5) के तहत जांच करेगा
3. L&T FINANCE (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 262 करोड़ रुपये से बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 1,433 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q1 में NIM 7.63% से बढ़कर 8.06% रही। जबकि Q1 में क्रेडिट कॉस्ट 2.24% से बढ़कर 2.33% रही
4. TATA COMMUNICATIONS (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 30% घटा। मुनाफा 544 करोड़ रुपये से घटकर 382 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 5% घटा। EBITDA 1,077 करोड़ रुपये से घटकर 1,024 करोड़ रुपये रहा
5. HATSUN AGRO (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 54% बढ़ा। मुनाफा 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 7% बढ़ी। आय 2,015 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,151 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर Q1 में EBITDA 34% बढ़ा। EBITDA 178 करोड़ रुपये से बढ़कर 238 करोड़ रुपये रहा
6. DR REDDY’S LAB (Green)
आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम यूनिट को US FDA से क्लीन चिट मिली है। 10 से 19 जुलाई के बीच यूनिट की जांच हुई थी
7. PTC INDUSTRIES (Red)
प्रेफरेंशियल आधार पर बोर्ड ने 45 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी। 2500 रुपये/शेयर पर DAMSI (सिंगापुर) को 1.80 लाख शेयर जारी करेंगे
8. PNC INFRATECH (Green)
कंपनी ने NHAI के साथ करार किया
9. PNB GILTS (Green)
कंपनी को RBI से 'ऑथराइज्ड डीलर - कैटेगरी III' की मंजूरी मिली
10. EQUITAS SFB (Red)
DSP MF अपनी दूसरी संस्थाओं संग 35.18 लाख शेयर बेचे हैं। खुले बाजार के जरिए 0.32% हिस्सेदारी बेची
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 16% बढ़ा। मुनाफा 99 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 21% बढ़ा। ये 126 करोड़ रुपये से बढ़कर 153 करोड़ रुपये रहा
2-MASTEK (Green)
कंपनी ने Bizanalytica LLC में 100% हिस्सा खरीदने के लिए करार किया
3-TRIL (Red)
कंपनी को GETCO (गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड) से 'स्टॉप डील' नोटिस मिला। GETCO 3 साल तक कंपनी के साथ कोई डील नहीं करेगी। कंपनी पर फर्जी मटैरियल डिस्पैच क्लियरेंस सर्टिफिकेट जमा करने का आरोप लगा है। TRIL के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट के तहत अब तक 29 में से 24 ट्रांसफॉर्मर और 1 रिएक्टर की सप्लाई की है। GETCO के नियमों के हिसाब से एडिशनल इंस्पेक्शन टेस्ट पूरा किया
4-DLF (Green)
DLF Cyber City का सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 13% बढ़ा। मुनाफा 164 करोड़ रुपये से बढ़कर 185 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 12% बढ़ी। आय 532 करोड़ रुपये से बढ़कर 593 करोड़ रुपये रही
कंपनी आज अपने Q1 नतीजे पेश करेगी। नतीजों से पहले शेयर में तेजी का अनुमान है
6-UNITED SPIRITS (Red)
कंपनी आज अपने Q1 नतीजे पेश करेगी। नतीजों से पहले शेयर में दबाव की आशंका है
7-NEWGEN SOFT (Green)
जेफरीज की शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 860 रुपये/शेयर तय किया है
8-CANFIN HOMES (Green)
जेफरीज की शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 850 रुपये/शेयर तय किया है
9-ORIENTAL HOTELS (Green)
कंपनी आज अपने Q1 नतीजे पेश करेगी। नतीजों से पहले शेयर में तेजी का अनुमान है
10-360 ONE (Green)
आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)