मंगलवार को बाजार में एनर्जी, IT, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। जबकि रियल्टी, ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। कल सेंसेक्स 104 प्वाइंट गिरकर 61 हजार 702 पर बंद हुआ। जबकि वहीं निफ्टी 35 प्वाइंट गिरकर 18 हजार 385 पर बंद हुआ। आज बाजार में कैसा माहौल होगा। निफ्टी किस करवट घूमेगा इस पर निवेशकों और ट्रेडर्स की निगाहें रहेंगी। ऐसे अनिश्चतता भरे बाजार में भी आपके के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के सीधा सौदा शो में ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। एक्सपर्ट्स इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत दिया है।
