सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TATA STEEL पर ए्क्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि हॉट-रोल्ड कॉइल की कीमत में 2000 रुपये तक बढ़ोतरी देखेने को मिल सकती है। वहीं फरवरी में कुछ स्टील उत्पादकों ने कीमतों में 500 से 1,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इसके अलााव मार्च महीने में स्टील की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
MAHINDRA FINANCE पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि फरवरी में कंपनी का कुल डिस्बर्समेंट सालाना 53% बढ़कर 4,185 करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी का महीना अदाणी पोर्ट के लिए अच्छा रहा। कंपनी का सालाना आधार पर कार्गो वॉल्यूम 10 परसेंट तक बढ़ा। इस दौरान कंपनी ने करीब 26.5 MMT कार्गो हैंडल किये। वहीं फरवरी में MAHINDRA FINANCE के कुल डिस्बर्समेंट 53% की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन लोन बुक ग्रोथ फ्लैट रहे। कंपनी की कलेक्शन क्षमता में एक परसेंट की कमी आई है। ऐसे में इन दोनों स्टॉक्स पर बाजार में फोकस रहेगा। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले ट्रेडर्स और निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PIDILITE INDUSTRIES और TATA STEEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके ट्रेडर्स और निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. PIDILITE INDUSTRIES (GREEN)

    Jowat Hot Melt एडेसिव की रेंज भारत में बनाएगी


    2. NATCO PHARMA (GREEN)

    बोर्ड 8 मार्च को शेयर बायबैक पर विचार करेगा

    3. ALEMBIC PHARMA (RED)

    गुजरात के 3 प्लांट पर 1,150.43 करोड़ रुपये का इम्पेयरमेंट चार्ज लेगी। तीनों मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी के मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका है। मुनाफे पर असर पड़ने से नकदी में कमी संभव है

    4. MOIL (GREEN)

    कंपनी का फरवरी में मैंगनीज ओर प्रोडक्शन सालाना आधार पर 10% बढ़कर 1.31 लाख टन हुआ। फरवरी में कंपनी की मैंगनीज ओर सेल 19% बढ़ी

    5. MAHINDRA FINANCE (GREEN)

    कंपनी का फरवरी में कुल डिस्बर्समेंट सालाना 53% बढ़कर 4,185 करोड़ रुपये हुई। कंपनी की लोन बुक में 1.5% की बढ़ोतरी हुई

    6. SOBHA LTD (GREEN)

    प्रोमोटर ने खुले बाजार से कंपनी के 10,000 शेयर खरीदे हैं

    7. STATE BANK OF INDIA (GREEN)

    अदाणी की 4 कंपनियों में GQG Partners में हिस्सा खरीदा। US की कंपनी GQG Partners ने 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया है

    8. AXIS BANK (RED)

    सिटी डील के चलते मार्च तिमाही के P&L पर असर संभव है

    9. MASTEK (GREEN)

    विजय अय्यर को US कारोबार का प्रेसिडेंट नियुक्त किया

    10. WIPRO (GREEN)

    कंपनी के ADR में 1% की तेजी, शेयर में उछाल संभव है

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-TATA STEEL (GREEN)

    हॉट-रोल्ड कॉइल के दामों में 2000 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। फरवरी में कुछ स्टील उत्पादकों ने दामों में 500-1,000 रुपये तक का इजाफा किया है। मार्च में स्टील के दामों में और बढ़ोतरी संभव है

    2-JSPL (GREEN)

    हॉट-रोल्ड कॉइल के दामों में 2000 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। फरवरी में कुछ स्टील उत्पादकों ने दामों में 500-1,000 रुपये तक का इजाफा किया है। मार्च में स्टील के दामों में और बढ़ोतरी संभव है

    3-JSW STEEL (GREEN)

    हॉट-रोल्ड कॉइल के दामों में 2000 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। फरवरी में कुछ स्टील उत्पादकों ने दामों में 500-1,000 रुपये तक का इजाफा किया है। मार्च में स्टील के दामों में और बढ़ोतरी संभव है

    4-GUJARAT AMBUJA EXPORTS

    अर्जेंटीना में सूखा पड़ने की वजह से कॉर्न का उत्पादन घटा। कॉर्न की सप्लाई में कमी से मांग बढ़ी है। मांग को पूरा करने के लिए भारत में कॉर्न बिक्री में भारी इजाफा हुआ है

    5-GOKAL DAS EXPORTS (Green)

    2022 में भारत ने $14.82 अरब के अपैरल एक्सपोर्ट किए हैं। भारत ने अमेरिका में $5.31 Bn के अपैरल एक्सपोर्ट किए हैं। पिछले दो साल में अमेरिका को सबसे ज्यादा गारमेंट सप्लाई हुई

    6-S&P APPARELS (Green)

    2022 में भारत ने $14.82 अरब के अपैरल एक्सपोर्ट किए हैं। भारत ने अमेरिका में $5.31 Bn के अपैरल एक्सपोर्ट किए हैं। पिछले दो साल में अमेरिका को सबसे ज्यादा गारमेंट सप्लाई हुई

    7-GAIL (GREEN)

    मॉर्गन स्टैनली की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग है

    8-NTPC (GREEN)

    मॉर्गन स्टैनली की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग है। शेयर का लक्ष्य 198 प्रति शेयर तय किया

    9-BHARAT FORGE (GREEN)

    फरवरी में नॉर्थ अमेरिका Class 8 ट्रक बिक्री सालाना आधार पर 0.1% बढ़ी

    10-GNA AXEL (GREEN)

    Class 8 ट्रक बिक्री 20,706 यूनिट से बढ़कर 22,800 यूनिट रही

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।