Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 17300 की स्ट्राइक पर 95.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 14.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली
Trade setup:02 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12770.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,128.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: 2 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार में फिर से बिकवाली देखने को मिली। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। लेकिन छोटे-मझोले शेयरों में दिग्गजों की तुलना में कम गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 502 अंकों की गिरावट के साथ 58909 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 129 अंकों की गिरावट के साथ 17322 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल 17300 के स्तर पर सपोर्ट लेते हुए डेली चार्ट पर लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बनाते हुए बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।
2 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे- मझोले शेयरों में भी दबाव देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी और 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे।
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि कल पूरे दिन बाजार दबाव में रहा। डेली चार्ट पर निफ्टी लगातार एक डिसेंडिंग चैनल में फिसलता दिखा। ये बाजार में सुस्ती कायम रहने का संकेत है। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI भी बियरिश क्रॉसओवर दे रहा है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17150 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17304 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17272 और 17218 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17411 फिर 17444 और 17498 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40316 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40207 और 40032 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40668 फिर 40776 और 40952 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक आधार पर 17400 की स्ट्राइक पर 87.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 28.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17300 की स्ट्राइक पर 95.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 14.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Power Grid Corporation of India, ICICI Lombard General Insurance, Honeywell Automation, HDFC और Petronet LNG के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
26 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 26 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Power Grid Corporation of India, Adani Enterprises, Voltas, Torrent Power और Petronet LNG के नाम शामिल हैं।
51 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Abbott India, Apollo Hospital Enterprises, Tech Mahindra और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं।
72 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें MCX India, L&T Technology Services, Max Financial Services, ONGC और Glenmark Pharma के नाम शामिल हैं।
45 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें MRF, Coal India, Honeywell Automation, BHEL और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
02 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12770.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,128.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
03 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।