कई नकारात्मक कारकों के बावजूद मार्केट के सेंटीमेंट्स में सुधार के चलते बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को पहली बार 60,000 से ऊपर चढ़ गया। पिछले 18 महीनों में यानी कि मार्च 2020 के निचले स्तर से यह भारतीय इक्विटी निवेशकों के लिए एक उल्लेखनीय सफर रहा है क्योंकि बीएसई सेंसेक्स मार्च 2020 में 25,981 के निचले स्तर से बढ़कर 60,000 हो गया मतलब इसमें 134 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।
इक्विटी म्युचुअल फंडों ने भी इस तेजी में हिस्सा लिया और निवेशकों को अच्छा फायदा दिया। यहां ऐसे टॉप 10 इक्विटी फंड बताये गये हैं जिन्होंने पिछले 18 महीनों (मार्च 2020 के निचले स्तर से) में 200- 350 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ये ऐसे फंड्स हैं जिसमें कम से कम 100 करोड़ के कॉर्पस और न्यूनतम तीन साल के एनएवी ट्रैक रिकॉर्ड वाली स्कीम है।
क्वांट स्मॉल कैप इस लिस्ट में टॉप पर है। जिन शेयरों ने फंड के शानदार प्रदर्शन का नेतृत्व किया, उनमें Stylam Industries (पिछले एक साल में 325 प्रतिशत रिटर्न) शामिल हैं।
आदित्य बिड़ला एसएल डिजिटल इंडिया फंड ने पिछले 18 महीनों में 254 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इसमें KPIT Technologies ने पिछले 18 महीनों में 853 प्रतिशत की बढ़त दिखाई।
4 Tata Digital India Fund
पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा डिजिटल इंडिया फंड को उच्च रिटर्न देने में मदद करने वाले शेयरों में KPIT Technologies, Persistent Systems, Mindtree and L&T Technology Services शामिल रहे जिसमें 237-853 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ईएलएसएस श्रेणी में लाइट वेट चैंपियन के साथ 368 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ क्वांट टैक्स प्लान ने 248 प्रतिशत का रिटर्न दिया।
मल्टीकैप श्रेणी वाले क्वांट एक्टिव फंड ने इस अवधि के दौरान स्मॉलकैप शेयरों अधिक आवंटन और अच्छे प्रदर्शन के कारण 230 प्रतिशत का रिटर्न दिया।
7 PGIM India Midcap Opp Fund
पिछले 18 महीनों के दौरान पीजीआईएम इंडिया मिडकैप फंड को उच्च रिटर्न देने में मदद करने वाले शेयरों में APL Apollo Tubes, Dixon Technologies (India), L&T Technology Services और Bharat Forge शामिल हैं, जिन्होंने 238-566 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।
8 Nippon India Small Cap Fund
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड जो 10 साल के एसआईपी रिटर्न के स्मॉल कैप फंड में टॉप पर रहा, जिसने पिछले 18 महीनों में 221 प्रतिशत रिटर्न दिया।
प्रसिद्ध फंड मैनेजरों में से एक पंकज टिबरेवाल (Pankaj Tibrewal) द्वारा प्रबंधित कोटक स्मॉल कैप फंड ने 219 प्रतिशत के रिर्टन दिये।
10 SBI Technology Opp Fund
एसबीआई टेक्नोलॉजी फंड की मदद करने वाले कुछ शेयरों में eClerx Services , Newgen Software Technologies and HCL Technologies शामिल रहे जिनकी वजह से इस फंड ने जोरदार बढ़त दर्ज की।