Get App

Sensex 900 अंक से ज्यादा भागा, Nifty 17600 के पार, जानिए इस रैली की क्या रही वजह?

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के शॉर्ट टर्म ट्रेन्ड पॉजिटिव बना हुआ है। नियर टर्म में इसमें हमें और तेजी आती दिख सकती है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 4:20 PM
Sensex 900 अंक से ज्यादा भागा, Nifty 17600 के पार, जानिए इस रैली की क्या रही वजह?
टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी 50 तेजी के रास्ते पर नजर आ रहा है। इसने आज डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया है। आज यह 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 17,600 के ऊपर बंद हुआ जो इसका अहम रजिस्टेंस लेवल है।

नए साल के पहले कारोबारी दिन बाजार जोश में दिखा। सेसेंक्स-निफ्टी ने आज नया 2 वीक हाई छुआ। आज के कारोबार में लगातार दूसरे दिन बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में रही। बीएसई सेसेंक्स आज 69000 के ऊपर जाता दिखा।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 929.40 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 59,183.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 271.65 अंक यानी 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 17,625.70 के स्तर पर बंद हुआ है। ब्रॉडर मार्केट ने भी इस रैली में भरपूर भूमिका निभाई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,244.82 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं स्म़ॉलकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा।

आइए डालते हैं उन कारणों पर एक नजर जिन्होंने बाजार के लिए किया बूस्टर का काम

जीएसटी कलेक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें