हफ्ते के शुरुआत में आज बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखऩे को मिली। सेंसेक्स में आज करीब 150 अंक की बढ़त देखने को मिली और फिर भी ये 39800 के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11900 के पार बंद होने में कामयाब रहा। आज आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला। बैंक निफ्टी में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली।
