बाजार ने हफ्ते की शानदार तेजी के साथ शुरुआत की है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों की मजबूती लेकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी आज कारोबार के दौरान 10900 के बेहद करीब पहुंचा। हालांकि इसकी क्लोजिंग 80 अंकों की बढ़त के साथ हुई है। बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो यहां भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी करीब 190 अंक चढ़कर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी हरियाली ही देखने को मिली।
