बाजार में कल आई रौनक आज हवा हो गई। आज के कारोबार में दोपहर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा बढ़ा। सेंसेक्स ने आज 360 अंकों से ज्यादा का गोता लगाया है और 36000 का स्तर भी तोड़ा है। वहीं निफ्टी भी 120 अंक कमजोर होकर 10800 के भी नीचे फिसला है। बैंक शेयरों में भी हाल यही रहा और बैंक निफ्टी 225 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कमजोर ग्लोबल संकेतों से आज ये गिरावट आई है। आज सबसे ज्यादा पिटने वाले सेक्टर्स में ऑटो और मेटल आगे रहे। दोनों सेक्टर इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं।
