बाजार में मोदी की जीत का जश्न जारी है। सेंसेक्स आज 600 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा तो निफ्टी और बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। एक हफ्ते में निफ्टी 3 तो बैंक निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा उछला है। पिछले 5 दिनों में ही एसबीआई 10 फीसदी तो इंडसइंड बैंक 18 फीसदी से ज्यादा भागा है। बैंक निफ्टी पहली बार 31,000 के पार बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 803 प्वाइंट चढ़कर 31,213 पर बंद हुआ है।
