Sensex-Nifty ने फिर छुआ नया शिखर, निवेशक मालामाल, एक दिन में ₹1.82 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 3 जुलाई को भी नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा। सेंसेक्स जहां पहली बार 65,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 19,300 के ऊपर बंद होकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 3:52 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 298.30 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 3 जुलाई को भी नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा। सेंसेक्स जहां पहली बार 65,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 19,300 के ऊपर बंद होकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी एनर्जी, ऑयल एंड गैस, मेटल, FMCG और फाइनेंशियल शेयरों में रही। वहीं दूसरी ओर फार्मा, आईटी और ऑटो शेयरों के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.30 फीसदी और 0.56 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 486.49 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 65,205.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 133.50 अंक या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 19,322.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 1.82 लाख करोड़ रुपये कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जून को बढ़कर 298.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 30 जून को 296.48 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 3.12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी (HDFC)के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.77% से लेकर 2.52% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- HDFC Bank Share Price: विलय के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर, मुनाफा निकाल लें या अभी बने रहें? ये है एक्सपर्ट की राय

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 1.71% की गिरावट रही। इसके अलावा सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर भी आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 0.83% से लेकर 1.62% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,987 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,840 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,987 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,704 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 149 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 254 शेयरों में आज कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा। वहीं 241 शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए।

stocktarded

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।