Get App

Consumer Durables के दम पर बरसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये, Sensex की एक्सपायरी पर बढ़ी निवेशकी की दौलत

Share Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती गिरावट से उबरते हुए फ्लैट ग्रीन बंद हुए। मार्केट में आज मिला-जुला रुझान रहा। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश तो कुछ ने मार्केट को संभाला और इस तनातनी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ से रुपये अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 4:09 PM
Consumer Durables के दम पर बरसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये, Sensex की एक्सपायरी पर बढ़ी निवेशकी की दौलत
Sensex-Nifty closes flat: सेंसेक्स और निफ्टी आज फ्लैट ग्रीन बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes flat green: विदेशी निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से खास राहत की उम्मीदों और निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट को आज रिकवर होने में मदद मिली। घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ग्रीन हुए और उठा-पटक के साथ आखिरकार ग्रीन जोन में ही बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मि़डकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी के करीब उछल पड़े।

सेक्टरवाइज मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर खींच लिया। निफ्टी मेटल में आज आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी आईटी में करीब फीसदी फीसदी की गिरावट आई। वहीं निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% से अधिक की तेजी आई तो निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब आधे फीसदी की बढ़त रही। ओवरऑल इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 13.84 प्वाइंट्स यानी 0.02% के मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 23,416.55 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 538.87 प्वाइंट्स टूटकर 73,807.30 तक आ गया था जिससे 736.94 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,544.24 तक चढ़ गया तो निफ्टी भी 158.30 प्वाइंट्स फिसलकर 23,247.30 तक आ गया था जिससे यह 218.00 प्वाइंट्स चढ़कर 23,465.30 तक पहुंच गया।

निवेशकों की दौलत में ₹1.72 लाख करोड़ का इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें