IT Sector के दबाव में Sensex लाल बंद, RBI के ऐलान के बाद निवेशकों की दौलत में मामूली इजाफा

Sensex-Nifty Closes Red: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए। मार्केट पर आज RBI के ऐलानों का खास असर नहीं दिखा। दो सेक्टर ने मार्केट पर काफी तगड़ा दबाव बनाया जिससे यह संभल नहीं पाया। मिले-जुले माहौल में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत महज ₹17 हजार करोड़ के करीब ही बढ़ी है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 4:13 PM
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज रेड जोन में बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: केंद्रीय बैंक RBI ने लगातार तीसरी बार मौद्रिक नीतियों के कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) को स्थिर रखने का फैसला किया। चूंकि बाजार को पहले से ही इसकी उम्मीद थी तो इसका कोई पॉजिटिव असर मार्केट पर नहीं दिखा तो दूसरी तरफ जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कटौती और महंगाई की तेज रफ्तार के अनुमान ने मार्केट पर दबाव बनाया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी रौनक लौट आई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए करीब आधे फीसदी की गिरावट में आ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी की शुरुआती बढ़त गंवाते हुए पहले तो करीब आधे फीसदी फिसल गया लेकिन फिर रिकवर होकर यह फ्लैट ग्रीन बंद हुआ।

सेक्टरवाइज पीएसयू बैंक और रियल्टी ने सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इनके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींच लिया। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो निफ्टी आईटी में भी 1% से अधिक की फिसलन रही। ओवरऑल इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज महज ₹14 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है यानी निवेशकों की दौलत में महज ₹14 हजार करोड़ का इजाफा हुआ।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 116.67 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 74,243.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.85 प्वाइंट्स यानी 0.21% की फिसलन के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.56 प्वाइंट्स उछलकर 74,717.57 तक पहुंचा था जिससे यह 728.82 प्वाइंट्स टूटकर 73,988.75 तक आ गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी 133.90 प्वाइंट्स उछलकर 23,516.35 तक पहुंचा था जिससे यह 233.70 प्वाइंट्स फिसलकर 23,282.65 तक आ गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹14 हजार करोड़ का इजाफा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 04 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,45,280.533 करोड़ था। आज यानी 05 जून 2026 को यह बढ़कर ₹4,61,59,473.15 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹14,192.617 करोड़ बढी है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट, टीसीएस और टाटा स्टील में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex b23

133 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4399 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2056 शेयर मजबूत हुए तो 2138 में गिरावट रही जबकि 205 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 133 शेयर एक साल के हाई और 67 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse b145

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

RBI MPC Meeting के हाइलाइट्स के लिए यहां जुड़ें

इन चार वजहों से मार्केट पर दबाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।