Market Crash: Sensex में 1100 अंकों की गिरावट, 3 वजहों से मार्केट में हाहाकार, Nifty भी आया 23850 के नीचे

Sensex-Nifty Crashed: चौतरफा बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स में 1100 अंकों से अधिक की गिरावट आई तो निफ्टी भी फिसलकर 23850 के नीचे आ गया। कुछ सेक्टर्स नीचे से रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दूसरे सेक्टर्स अधिक दबाव डाले हुए हैं। जानिए मार्केट में इस तेज गिरावट की तीन मुख्य वजह और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 12:27 PM
एक कारोबारी दिन पहले 8 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77,328.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,176.15 पर बंद हुआ था। आज ये 1-1% की गिरावट के साथ खुले हैं।

Sensex-Nifty Crashed: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज चौतरफा बिकवाली के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुरी तरह टूट गए। सेंसेक्स में 1000 अंकों से अधिक गिरावट आई तो निफ्टी भी 1% से अधिक फिसलकर 23850 के नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बनी तो कच्चा तेल उबल पड़ा जिसकी आंच में भारत समेत दुनिया के अधिकतर बाजार झुलस पड़े। अभी की बात करें तो 10:28 पर सेंसेक्स 1092.18 प्वाइंट्स यानी 1.41% की गिरावट के साथ 76,236.01 और निफ्टी भी 308.30 प्वाइंट्स यानी 1.28% की फिसलन के साथ

23,867.85 पर है। इंट्रा-डे में निफ्टी 330.85 प्वाइंट्स टूटकर 23,845.30 और सेंसेक्स 1162.62 फिसलकर 76,165.57 तक आ गया था।

शुरुआती कारोबार में तो आज हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल था लेकिन आईटी और फार्मा सेक्टर ने रिकवरी की और इनके निफ्टी इंडेक्स ग्रीन होने में सफल रहे। हालांकि अभी इनमें हल्की बढ़त ही है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी करीब 3% तो निफ्टी ऑ़टो और निफ्टी पीएसयू बैंक में करीब 2-2% की गिरावट आई है। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी 1% से अधिक टूट गया है।

Why Market Fall: इन वजहों से मार्केट में हाहाकार


कच्चे तेल में उबाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। ब्रेंट क्रूड 3.5% उछलकर प्रति बैरल $105 पर पहुंच गया। ईरान और अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने प्रतिबंध हटाने, दूसरे देशों को तेल बेचने पर 30 दिन की छूट और न्यूक्लियर बातचीत को अलग करने जैसी मांग को ठुकरा दिया तो ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम और यूरेनियम एनरिचमेंट पर अमेरिका की मांगें नहीं मानी।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स 12% उछलकर 18.82 के लेवल पर पहुंचा जिससे मार्केट में घबराहट बढ़ी है।

गोल्ड स्टॉक्स में तेज गिरावट

पीएम मोदी ने देश की इकॉनमी को मजबूत करने के लिए गोल्ड की खरीदारी और विदेशी सफर को टालने का आग्रह किया तो टाइटन, सेंको गोल्ड जैसे ज्वैलरी स्टॉक्स और इंडिगो जैसे एविएशन स्टॉक्स धड़ाम हो गए। पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा टालने की अपील की है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां जुड़ें

 Crude Oil: ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, क्रूड में आया उबाल, कीमतें 3% से ज्यादा चढ़ी

Jewellery Stocks Crash : गोल्ड पर PM मोदी की अपील ने दिखाया असर, टाइटन, सैंको गोल्ड और दूसरे ज्वेलरी स्टॉक्स 10% तक टूटे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।