हफ्ते की शुरुआत ही आज बाजार ने बिकवाली के साथ की है। आज के कारोबार में निफ्टी 0.5 फीसदी कमजोर होकर 10900 रुपये के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स में भी आज 150 अंकों की कमजोरी आई है। बैंक निफ्टी में भी आज गिरावट का रुझान रहा और ये करीब 66 अंक टूटकर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों की हालत में कोई सुधार नहीं आया। मिडकैप इंडेक्स की गिरावट आज भी जारी रही और ये 250 अंकों से भी ज्यादा कमजोर हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटकर 13450.47 के स्तर पर बंद हुआ है।
