सोमवार को भी अमेरिकी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस बीच डॉनल्ड ट्रंप का फेडरल रिजर्व पर हमला जारी है। ट्रंप फेड चेयरमैन पॉवेल को हटाने की कोशिश में हैं। पॉवेल पर ट्रंप के बयानों से भी बाजार फिक्रमंद है। ट्रंप नें अपने ट्वीट में कहा है कि हमारी इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ी समस्या फेड है। वो मार्केट, ट्रेड वॉर, मजबूत डॉलर या बॉर्डर की समस्याओं को नहीं समझता। इस बीच ब्रेंट 6.2 फीसदी फिसलकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। उधर आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में सुस्ती नजर आ रही है। हालांकि हांगकांग का बाजार आज बंद है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार भी आज कमजोरी के साथ खुले हैं।
