Get App

सितंबर के आखिरी दिन मार्केट लाल, Sensex कमजोर, Nifty टूटकर 22620 पर बंद, घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 30 सितंबर को रिकवर होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी फिर टूटे और इस महीने के आखिरी दिन भी लाल बंद हुए। इस महीने निफ्टी 6% कमजोर हुआ और पिछले महीने भी यह 1% से अधिक टूटा था। अब आज की बात करें तो बिकवाली की आंधी में आज निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:09 PM
सितंबर के आखिरी दिन मार्केट लाल, Sensex कमजोर, Nifty टूटकर 22620 पर बंद, घटी निवेशकों की दौलत
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार तीसरे दिन आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty closed red: इस महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी की काफी कोशिश की और अच्छी बढ़त भी हासिल की लेकिन फिर ये टूटकर रेड जोन में बंद हुए। इसके साथ ही लगातार दूसरे महीने यह लाल बंद हुआ। इस महीने के 21 कारोबारी दिनों में आठ ही दिन सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन रहे। आज की बात करें तो सेंसेक्स डे-हाई से 696 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर इंट्रा-डे में 23600 के नीचे तक आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर थोड़ी रौनक बनी रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए। इस मिले-जुले माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

सेक्टरलाइज बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर आखिरी तक दमदार बने रहे। इनके निफ्टी इंडेक्स करीब 1% या 1% से अधिक मजबूत हुए हैं। फार्मा और मेटल शेयरों ने मार्केट को नीचे खींच लिया और इसमें एफएमसीजी सेक्टर ने भी साथ दिया। निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल करीब डेढ़-डेढ़ फीसदी कमजोर हुए हैं तो निफ्टी एफएमसीजी में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें आज 30 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 48.78 प्वाइंट्स यानी 0.07% की गिरावट के साथ 72,480.29 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.75 प्वाइंट्स यानी 0.42% की फिसलन के साथ 22,620.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 533.16 प्वाइंट्स चढ़कर 73,062.23 तक गया था, जिससे फिर यह 695.79 प्वाइंट्स गिरकर 72,366.44 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 93.15 प्वाइंट्स मजबूत होकर 22,809.35 तक पहुंचा और फिर 214.15 प्वाइंट्स गिरकर 22,595.20 तक आ गया।

डूबे निवेशकों के ₹2.02 लाख करोड़ 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें