टैक्स में राहत की उम्मीद पर बरसे ₹4 लाख करोड़, Sensex 1109 प्वाइंट्स मजबूत,Nifty 22722 पर बंद

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 13 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। एक सेक्टर को छोड़ सभी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन रहे। मार्केट की इस रौनक में निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पर चर्चा की बात कही तो शेयर मार्केट में बहार छा गई। जीडीपी ग्रोथ आउटलुक के अपग्रेड और वैल्यू बाइंग के दम पर मार्केट में रौनक पहले से ही थी लेकिन फिर वित्त मंत्री के बयान ने इसे और सहारा दे दिया। इस सपोर्ट पर सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में 1100 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी भी 22700 के पार पहुंच गया।

ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप स्पेस में रौनक थोड़ी फीकी रही और निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस रौनक भरे माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

सेक्टरवाइज आज मार्केट को आईटी सेक्टर का शानदार सपोर्ट मिला और इसका निफ्टी इंडेक्स 5% से अधिक मजबूत हुआ। इसे रियल्टी सेक्टर से मजबूत सपोर्ट मिला, जिसका निफ्टी इंडेक्स करीब ढाई फीसदी मजबूत हुआ। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ तो एफएमसीजी, ऑटो और मेटल सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक मजबूत हुए। निफ्टी फार्मा की मामूली गिरावट को छोड़ सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन हैं।


अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 13 अक्टूबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 1109.10 प्वाइंट्स यानी 1.54% की बढ़त के साथ 73,073.88 और निफ्टी भी 358.60 प्वाइंट्स यानी 1.60% की मजबूती के साथ 22,721.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1120.99 प्वाइंट्स चढ़कर 73,045.67 और निफ्टी 358.60 प्वाइंट्स उछलकर 22,721.95 तक पहुंच गया था।

₹4.15 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,65,91,974.21 करोड़ था। आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,70,07,567.40 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹415,593.19 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ तीन- कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो की एटर्नल और मारुति ही आज लाल रहे। वहीं दूसरी तरफ एचसीएलटेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा आज सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex l

118 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4591 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2518 शेयर आज मजबूत हुए तो 1834 में गिरावट रही जबकि 239 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 118 शेयर एक साल के हाई और 171 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 3 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse k9

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन पांच वजहों से आज छाई मार्केट में रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।