Sensex 628 प्वाइंट्स मजबूत, सात दिनों की गिरावट के बाद Nifty ग्रीन, निवेशकों पर ₹1 लाख की बारिश

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सात दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी और चार दिनों की फिसलन के बाद सेंसेक्स ग्रीन हुआ। इनमें आज आधे फीसदी से अधिक की बढ़त आई। मार्केट की इस रौनक में आज निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज निफ्टी आज ग्रीन बंद हुआ है।

Sensex-Nifty closes green: अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में नरमी, एशियाई बाजारों में रौनक और निचले स्तर पर खरीदारी के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज काफी चहल-पहल दिख रही हैं। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 701 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24250 के पार पहुंच गया और अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी और चार कारोबारी दिनों की फिसलन के बाद आज सेंसेक्स मजबूत हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छी रौनक है। निटी मिडकैप 100 आज 0.41% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी सेक्टर से सपोर्ट मिला और इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। मार्केट की इस रौनक में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 20 अगस्त को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 628.04 प्वाइंट्स यानी 0.82% के उछाल के साथ 77,537.72 और निफ्टी 153.55 प्वाइंट्स यानी 0.64% की बढ़त के साथ 24,231.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 701.43 प्वाइंट्स उछलकर 77,611.11 और निफ्टी 186.85 प्वाइंट्स चढ़कर 24,265.15 तक पहुंच गया था।

₹1.42 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत


एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,90,05,869.88 करोड़ था। आज यानी 20 अगस्त 2026 को यह बढ़कर ₹4,91,48,329.64 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,42,459.76 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के सिर्फ 4 स्टॉक्स लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ चार ही आज लाल बंद हुए। दिन के आखिरी में आज जोमैटो की एटर्नल, कोटक बैंक और आईटीसी में सबसे अधिक बढ़त रही तो दूसरी तरफ आज सिर्फ टाटा स्टील, इंडिगो, एचसीएलटेक और टाइटन ही लाल बंद हुए। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 12a

176 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4549 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2450 शेयर आज मजबूत हुए तो 1874 में गिरावट रही जबकि 225 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 176 शेयर एक साल के हाई और 92 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 189

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

चार वजहों से आज रही मार्केट में बहार

Nifty में 11 महीने की सबसे लंबी गिरावट से रिकवरी, खिसका रेजिस्टेंस, तो यहां है खतरा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।